लाइफ स्टाइल

सुबह 5 बजे उठ जाते हो तो आपको भी मिलेगी ये 3 सुपरपॉवर्स

Rounak Dey
20 April 2023 4:19 PM GMT
सुबह 5  बजे उठ जाते हो तो आपको भी मिलेगी ये 3 सुपरपॉवर्स
x
जो लोग दिव्य ऊर्जा से युक्त होते हैं

जनता से रिश्ता वेबडेस्क | अक्सर हममें से बहुत से लोग सुबह जल्दी नहीं उठ पाते हैं। कई ऐसे लोग जो देर रात में सोते हैं, वे तो सुबह 7 बजे या इसके भी बाद में उठते हैं। लेकिन कुछ ऐसे भी होते हैं जो सुबह 3 बजे से लेकर 5 बजे के बीच में हर हाल में उठ जाते हैं। कई बार तो उन्हें उठने के लिए अलार्म की भी जरूरत नहीं होती है। भारतीय आध्यात्म शास्त्र के अनुसार सुबह ब्रह्म मुहूर्त में उठना एक दिव्य संकेत है जो बहुत कम साधकों को मिलता है। जो लोग दिव्य ऊर्जा से युक्त होते हैं तथा जो सात्विक आचार, विचार और व्यवहार वाले होते हैं, उन्हीं के साथ यह होता है।

ऐसे लोग अक्सर भविष्य में होने वाली घटनाओं को जान लेते हैं। वे जो भी कहते हैं, वे काफी हद तक सही भी होता है। कहा जाता है कि सुबह के समय दैवीय शक्तियां पृथ्वीमंडल पर विचरण करती हैं। जो लोग उस समय उठे हुए होते हैं, उन्हें वे अपना आशीर्वाद प्रदान करते हैं तथा उन्हें बुद्धि तथा सौभाग्य का वर देते हैं। ऐसे लोगो अपने जीवन में बहुत आगे जाते हैं।

सुबह ब्रह्म मुहूर्त में उठने वाले लोगों में जबरदस्त इंट्यूशन पावर होती है। बहुत बार उन्हें भविष्य में घटने वाली घटनाओं का सटीक अंदाजा हो जाता है। कई बार दैवीय शक्तियां उनसे सीधा संपर्क भी कर लेती हैं। आप उनसे संपर्क कर आध्यात्मिक ज्ञान और सिद्धियां भी प्राप्त कर सकते हैं।

सुबह जल्दी उठ कर जो भी काम किया जाता है, उसी में सपळता मिलती है। सुबह का समय ऊर्जा और स्फूर्ति से भरा होता है, यही कारण है कि उस समय व्यक्ति का अवचेतन मन और चेतन मस्तिष्क दोनों परफेक्ट तरीके से काम करते हैं। यदि उस समय कुछ याद करने या सीखने का प्रयास किया जाए तो उसमें सौ फीसदी सफलता मिलती है।

Next Story