लाइफ स्टाइल

पेट के बल सोते है तो जान लीजिए नुकसान

Apurva Srivastav
14 July 2023 1:09 PM GMT
पेट के बल सोते है तो जान लीजिए नुकसान
x
पेट के बल सोने के नुकसान (abdominal sleep losses in hindi)
पेट के बल सोने से हमें रीढ़ की हड्डी, पीठ दर्द, गर्दन दर्द और पेट की समस्या, त्वचा संबंधी समस्याएं होती हैं।
जब कोई पेट के बल सोता है तो उसे सर दर्द की शिकायत रहती है क्यूंकि पेट के बल सोने पर हमारी गर्दन मूड जाती है और हमारे सिर में खून की सप्लाई अच्छे से नहीं हो पाती है जिस कारण सिर में दर्द होता है।
पेट के बल सोने से हमारा सिर और स्पाइन सीधा नहीं रहता है जिस कारण हमारी गर्दन में दर्द होता है।
पेट के बल सोने से हमारे स्पाइन में सबसे ज्यादा दिक्कत होती है क्योंकि स्पाइन हमारे शरीर में एक पाइप लाइन की तरह कार्य करता है जिसके दब जाने से हमारा पूरा शरीर सुन्न हो जाता है।
पेट के बल सोने से हमारे चेहरे में झुर्रियां और पिम्पल्स की समस्या होती है क्योंकि पेट के बल सोने से हमारे चेहरे को पर्याप्त ऑक्सीजन नहीं मिल पाती है जिस कारण ऐसी समस्या होती है।
पेट के बल सोने से हमारी पाचन क्रिया सही तरीके से काम नहीं कर पाती है जिस कारण हमें अपच की समस्या होती है।
पेट के बल सोने से हमें कई समस्याओं का सामना करना पड़ता है। पेट के बल सोने से पैर के जोड़ दब जाते हैं जिससे पैर की हड्डियों में दबाव पड़ता है जिससे हमारे जोड़ों पर दबाव बना रहता है।
गर्भावस्था में गर्भवती महिलाओं को पेट के बल नहीं सोना चाहिए क्योंकि पेट के बल सोने से शरीर को पर्याप्त ऑक्सीजन नहीं मिल पाती है जो गर्भ में पल रहे बच्चे और माँ के लिये बिल्कुल भी अच्छा नहीं होता है।
छोटे बच्चों को पेट के बल ज्यादा नहीं लेटने देना चाहिये क्यूंकि ज्यादा पेट के बल सोने से गला चोक होने तथा सांस लेने में दिक्कत भी हो सकती है।
मिर्गी से पीड़ित व्यक्ति को पेट के बल नहीं सोना चाहिये क्योंकि मिर्गी एक मस्तिष्क संबंधित बीमारी है जिसमें बार बार दौरे आने का भय बना रहता है।
एक शोध में कहा गया है कि जो महिलायें पेट के बल सोती हैं उनके स्तनों का आकार बिगड़ जाता है। जिस कारण स्तनों के लिंगमेंट्स खींच जाते हैं।
Next Story