- Home
- /
- लाइफ स्टाइल
- /
- दिखे ये लक्षण तो हो...
लाइफ स्टाइल
दिखे ये लक्षण तो हो जाएं सतर्क हो सकता है High BP
Apurva Srivastav
20 May 2023 2:54 PM GMT

x
पब्लिक हेल्थ फाउंडेशन ऑफ इंडिया ने एक चौंकाने वाली रिपोर्ट पेश की है। इस रिपोर्ट में बताया गया है कि करीब 58 फीसदी लोग बीपी की बीमारी से अनजान हैं. उन्हें यह भी नहीं पता होता है कि उन्हें हाई ब्लड प्रेशर (हाई बीपी) की समस्या है या नहीं। ऐसे लोग साइलेंट किलर के शिकंजे में आ सकते हैं। इसलिए जब भी शरीर में ये 5 लक्षण (High BP Symptoms) दिखें तो सतर्क हो जाएं और डॉक्टर को दिखाएं.
High BP के 5 लक्षण
सिर दर्द
हाई बीपी के कारण सिर में तेज दर्द होता है। बीपी बढ़ने से जो दबाव बनता है, उससे सिर में झनझनाहट होती है। खुब की गति तेज हो जाती है और हृदय तेजी से काम करने लगता है। इसकी वजह से सिरदर्द की समस्या हो सकती है।
सांस फूलना
अगर सीढ़ियां चढ़ते या चलते समय सांस फूलती है तो तुरंत डॉक्टर से संपर्क करना चाहिए। जब दिल ठीक से काम नहीं करता है तो यह समस्या होती है। ऐसे में ऑक्सीजन की आपूर्ति बाधित होती है और हर काम में मेहनत लगती है।
नाक से खून आना
नाक से खून आने को नजरअंदाज न करें। हाई बीपी के कारण ऐसा हो सकता है। दरअसल, ब्लड प्रेशर हाई होने पर नाक की पतली झिल्लियों के फटने का खतरा रहता है। ऐसे में नाक से खून आने लगता है। तुरंत डॉक्टर के पास जाना चाहिए।
झटके
हाई बीपी के कारण दौरे पड़ सकते हैं या झटके आ सकते हैं। यह स्ट्रोक के कारण भी हो सकता है। ऐसी समस्याओं को नजरअंदाज करने से बचना चाहिए और डॉक्टर को दिखाना चाहिए।
छाती में दर्द
सीने में दर्द का कारण हाइपरटेंशन यानी हाई बीपी हो सकता है। ऐसे में डॉक्टर की मदद लेनी चाहिए। ऐसे लक्षणों को नजरअंदाज करना घातक हो सकता है। इसलिए समय रहते सावधान हो जाना चाहिए।
Tagsघरेलु उपायचमत्कारिक घरेलु उपचारहेल्थ टिप्सस्वस्थ रहने के नियमदादी मां के नुक्सेपुरुषों के लिए ब्यूटी टिप्सब्यूटी टिप्ससुंदर बनाने के ब्यूटी टिप्स10 ब्यूटी टिप्सफेस के लिए घरेलू नुस्खेबालों के लिए घरेलू नुस्खेHome RemediesMiracle Home RemediesHealth TipsRules to Stay HealthyGrandma's TipsBeauty Tips for MenBeauty TipsBeauty Tips to be Beautiful10 Beauty TipsHome Remedies for FaceHome Remedies for Hairजनता से रिश्ताजनता से रिश्ता न्यूज़लेटेस्ट न्यूज़न्यूज़ वेबडेस्कआज की बड़ी खबरRelationship with publicrelationship with public newslatest newsnews webdesktoday's big news

Apurva Srivastav
Next Story