लाइफ स्टाइल

बॉस लेडी का लुक पसंद है तो ले तमन्ना भाटिया से पेंट सूट के खास लुक्स

Mohammed Raziq
20 Sept 2023 10:37 AM IST
बॉस लेडी का लुक पसंद है तो ले तमन्ना भाटिया से पेंट सूट के खास लुक्स
x
भाटिया से पेंट सूट के खास लुक्स
आजकल पैंटसूट काफी ट्रेंड में है। ऑफिस के लिए पैंटसूट एक बहुत अच्छा ऑप्शन है। हाल ही में एक्ट्रेस तमन्ना भाटिया ने भी पैंटसूट में फोटोशूट कराया है। आइए एक नजर डालते हैं तमन्ना भाटिया के पैंटसूट लुक पर...
अभिनेत्री तमन्ना भाटिया ने शानदार आइवरी पैंटसूट चुना है। एक्ट्रेस ने वाइड-लेग ट्राउजर के साथ फुल-स्लीव ब्लेज़र पहना था। इस सूट को तमन्ना ने व्हाइट शर्ट के साथ स्टाइल किया है।
पैंटसूट के साथ एक्ट्रेस चंकी जूलरी स्टाइल में हैं। एक्ट्रेस ने स्टेटमेंट अंगूठियां, गोल्डन नेकलेस और ईयररिंग्स पहने थे। इसके साथ मोती का हार भी पहना हुआ है. यह मोती का हार पैंटसूट लुक में चार चांद लगा रहा है।
एक्ट्रेस ने अपने बालों को कर्ल हेयरस्टाइल दिया है. ग्लैमरस मेकअप किया गया. तमन्ना ने पिंक ग्लॉसी लिप शेड लगाया है। पैंटसूट के साथ व्हाइट कलर की हील्स पहनी हुई हैं। ये हील्स इस लुक के साथ परफेक्ट लग रही हैं।
अगर आप भी बेहतरीन पैंटसूट की तलाश में हैं तो आप भी एक्ट्रेस के लुक से इंस्पिरेशन ले सकती हैं। पैंटसूट में तमन्ना बेहद खूबसूरत पोज देती नजर आ रही हैं.
Next Story