लाइफ स्टाइल

अगर आपको हैं ये बीमारियां तो ना करें चुकंदर का सेवन

Ritisha Jaiswal
14 Nov 2021 7:06 AM GMT
अगर आपको हैं ये बीमारियां तो ना करें चुकंदर का सेवन
x
चुकंदर को सर्दियों का सबसे बेहतरीन सुपरफूड माना जाता है। हालांकि, इसके कड़वे स्वाद के कारण बहुत से लोग इसे पसंद नहीं करते हैं।

जनता से रिश्ता वेबडेस्क | चुकंदर को सर्दियों का सबसे बेहतरीन सुपरफूड माना जाता है। हालांकि, इसके कड़वे स्वाद के कारण बहुत से लोग इसे पसंद नहीं करते हैं। लेकिन पोटेशियम, आयरन, मैग्नीशियम, विटामिन बी6 जैसे जरूरी पोषक तत्वों से भरपूर होने के कारण ये शरीर के लिए कई तरह से फायदेमंद होता है। ज्यादातर लोग सब्जी, सलाद या जूस के रूप चुकंदर को डाइट में शामिल करते हैं। ये शरीर में खून की कमी को दूर करता है और कई तरह से फायदा पहुंचाता है, लेकिन कुछ हेल्थ प्रॉब्लम्स में इसे नहीं खाना चाहिए क्योंकि इससे आपको नुकसान भी पहुंच सकता है। आइए जानते हैं उन बीमारियों के बारे में जिनमें चुकंदर का सेवन नहीं करना चाहिए।

अगर आपको हैं ये बीमारियां तो ना करें चुकंदर का सेवन, जानिए वजह

शुगर के मरीज ना खाएं चुकंदर
चुकंदर में ग्लाइसेमिक इंडेक्स ज्यादा होता है। हाई ग्लाइसेमिक इंडेक्स वाले खाद्य पदार्थ जल्दी पच जाते हैं और अवशोषित हो जाते हैं जिससे ब्लड शुगर में तेजी से वृद्धि होती है।
किडनी स्टोन में अवॉइन करें चुकंदर
चुकंदर में ऑक्सलेट की मात्रा ज्यादा होती है। इसका अधिक सेवन करने से किडनी स्टोन की समस्या बनी रहती है, जिन्हें पहले से पथरी की समस्या है वो चुकंदर खाना अवॉइड करें।
लो बीपी वाले ना खाएं चुकंदर
अगर आपको लो ब्लड प्रेशर की समस्या है और आर चुंकदर का सेवन करते हैं तो ब्लड प्रेशर लेवल पहले से भी ज्यादा कम हो सकता है। ऐसे में चुकंदर खाने से बचें।
एलर्जी होने पर ना खाएं चुकंदर
अगर चुकंदर का सेवन करने से आपको किसी तरह की एलर्जी होती है तो इसका सेवन करना बंद कर दें और डॉक्टर से सलाह लें। बहुत से लोगों को इसका सेवन करने से स्किन रैशेज या अन्य समस्याएं हो सकती हैं।


Ritisha Jaiswal

Ritisha Jaiswal

    Next Story