लाइफ स्टाइल

बारिश के दिनों में तला-भुना खाया, हो गया है पेट दर्द तो करे ये घरेलू उपाय

Kiran
17 Aug 2023 4:00 PM GMT
बारिश के दिनों में तला-भुना खाया, हो गया है पेट दर्द तो करे ये घरेलू उपाय
x
सावन का महीना हो ओर भोले बाबा का प्रसाद ना चखा जाए, ऐसा तो होना मुश्किल हैं। सावन के महीने में भोले बाबा के मंदिरों में कई तरह के भोग लगते हैं और सभी वो प्रसाद ग्रहण करना पसंद करते हैं। लेकिन कभी-कभार ऐसा होता है कि स्वाद के चक्कर में भोले बाबा का प्रसाद कुछ ज्यादा खाने में आ जाता हैं, जो बाद में पेट के लिए कई तकलीफें कड़ी करता है। खासकर पेट में दर्द होने लगता हैं। इसलिए आज हम आपको इस पेट दर्द निदान पाने के लिए कुछ ऐसे आसान घरेलू उपाय बता रहे हैं जिन्हें अपनाकर आप बहुत जल्द पेट दर्द से आराम पा सकेंगे। तो आइये जानते हैं उन उपायों के बारे में।
* अदरक है पेट दर्द का इलाज
अदरक हमारे शरीर के लिए एक औषधी की तरह काम करता है। इसके सेवन से हम कई तरह की बीमारियों से बचते हैं। जब भी पेट में दर्द हो तो अदरक का सेवन बहुत फायदेमंद होता है। क्योंकि अदरक में एंटीफंगल और एंटी-बैक्टीरियल तत्व पाए जाते हैं, जो पेट दर्द में राहत देते हैं। पेट दर्द होने पर अदरक को हल्का गैस पर सेक कर खा लें। या अदरक के चूर्ण को दूध के साथ लेने से भी राहत मिलती है।
* सेब का सिरका
जब भी पेट दर्द की बात हो तो और घरेलू नस्खों का जिक्र हो तो सेब के सिरके का नाम सबसे पहले आता है। सेब के सिरके में पेक्टिन भरपूर मात्रा में होता है। पेट से संबंधित हर तरह की समस्या यानि कि चाहे पेट में किसी भी वजह से दर्द हो रहा हो उसके लिए सेब का सिरका रामबाण है। पानी के साथ सेब के सिरके का सेवन करने से पेट दर्द से जल्दी राहत मिलती है।
* दही है रामबाण इलाज
पेट दर्द में दही के सेवन को तो डॉक्टरों ने भी मान्यता दी है। डॉक्टरों का भी कहा है कि पेट दर्द के वक्त दही का सेवन करने से तुरंत आराम मिलता है। इतना ही नहीं जब पेट से संबंधित किसी बीमारी के लिए ऐलोपेथी इलाज हाथ खड़े कर देते हैं तो आयुर्वेदिक दवा के रूप में उस व्यक्ति को कुछ समय तक दही या छाछ का सेवन ही कराया जाता है। दही में मौजूद बैक्टीरिया पेट दर्द को तुरंत सही कर पेट में ठंडक पहुंचाते हैं।
* अधिक से अधिक पानी का सेवन
वैसे तो हमेशा ही पानी पीने से हमारा पेट और स्वास्थ्य ठीक रहता है। लेकिन पेट दर्द के वक्त हल्का गुनगुना पानी पीने से तुरंत आराम मिलता है। अगर सादा पानी पीने का मन नहीं है तो उसमें थोड़ा नींबू, पुदीने का रस, ग्लूकोस या किसी सब्जी या फल का रस मिलाकर पी लें। तुरंत आराम मिलेगा।
* पुदीने का सेवन
पुदीना चटनी बनाने के साथ ही और भी कई मायनों में फायदेमंद है। अगर पुदीने को हब्र्स कहा जाए तो कुछ गलत नहीं होगा। पेट दर्द के वक्त पुदीने का सेवन करने से तुरंत आराम मिलता है। सर्दियों के वक्त अगर किसी को पेट से संबंधित कोई भी दिक्कत हो तो उसे सबसे पहले पुदीने का ही सेवन करना चाहिए। जिन लोगों को पाचन संबंधी दिक्कत रहती है उनके लिए भी पुदीने का सेवन लाजवाब है। क्योंकि पुदीने में मौजूद एंटी-ऑक्सीडेंट्स पाचन क्रिया को सुधारने में काफी मदद करते हैं।
Next Story