लाइफ स्टाइल

जम्मू कश्मीर की इस वैली में नहीं घूमा तो फिर आपने कुछ नहीं देखा

SANTOSI TANDI
11 Oct 2023 6:56 AM GMT
जम्मू कश्मीर की इस वैली में नहीं घूमा तो फिर आपने कुछ नहीं देखा
x
नहीं घूमा तो फिर आपने कुछ नहीं देखा
हिमालय की हसीन वादियों में मौजूद जम्मू कश्मीर भारत का एक खुबसुरत केंद्र शासित प्रदेश है। यह प्रांत अपनी प्राकृतिक सुंदरता के कारण दुनिया भर में फेमस है। इसलिए यहां हर दिन हजारों देशी और विदेशी पर्यटक घूमने के लिए पहुंचते रहते हैं।
जम्मू कश्मीर में मौजूद डल झील, गुलमर्ग, पहलगाम, सोनमर्ग, अनंतनाग, सनासर, बालटाल घाटी और नुब्रा वैली जैसी प्रमुख जगहों पर हर दिन सैलानियों की चहल-पहल रहती हैं।
लेकिन जम्मू कश्मीर में स्थित अरु वैली एक ऐसी हसीन जगह है जिसके बारे में बहुत कम लोग ही जानते हैं। इस आर्टिकल में हम आपको अरू वैली खासियत और यहां मौजूद कुछ बेहतरीन जगहों के बारे में बताने जा रहे हैं।
अरु वैली कहां है?
अरु वैली खासियत जानने से पहले यह जान लेते हैं कि अरु वैली जम्मू कश्मीर के किस जिले में है। आरू वैली जम्मू कश्मीर प्रांत के अनंतनाग जिले में मौजूद है। यह खूबसूरत घाटी आरू नदी के किनारे मौजूद है, इसलिए सभी लोग इसे आरू वैली के नाम से ही जानते हैं। आपको बता दें कि आरू नदी जम्मू कश्मीर में बहने वाली लिद्दर नदी की एक उपनदी है।
अरु वैली की खासियत बेहद ही कमाल की है। कहा जाता है कि अलौकिक सुंदरता, एक से एक हसीन नजारे, बर्फ से ढके मनमोहक पहाड़ और हिमालय की हसीन चोटियां अरू घाटी को कश्मीर की सबसे खूबसूरत जगहों से एक बनाने का कम करती हैं। (कश्मीर को स्वर्ग बनाती हैं ये 4 जगहें)
जो लग शांत वातावरण में घूमना पसंद करते हैं यह जो सैलानी प्रकृति से कुछ अधिक ही प्रेम करते हैं, उनके लिए अरू वैली किसी हसीन जन्नत से कम नहीं है। बर्फबारी के समय अरू वैली की खूबसूरती चरम पर होती है।
अरु वैली के आसपास घूमने की जगहें
अरु वैली के आसपास घूमने के लिए एक से एक बेहतरीन और अद्भुत जगहें मौजूद हैं। इन जगहों पर एक बार घूमने के बाद पर्यटक भारत की अन्य जगहों को भूल जाएगा।
बेताब वैली ( Betab Valley):- लिद्दर नदी के करीब स्थित बेताब वैली एक बेहद ही अद्भुत और हसीन जगह है। कालीन जैसी बिछी हरियाली, हसीन पहाड़, पहाड़ों के बीच में बहती नदी और बर्फ से ढके पहाड़ इस घाटी का अद्भुत नजारा प्रस्तुत करते हैं। बेताब वैली ट्रैकिंग के लिए भी काफी फेमस माना जाता है। (सोनमर्ग में घूमने की बेहतरीन जगहें)
लिद्दर नदी (Lidder River):- लिद्दर नदी अरु वैली की खूबसूरती में चार चांद लगाने का काम करती है। इस नदी का पानी क्रिस्टल की तरह साफ बहता है। पर्यटक नदी के किनारे बैठकर आसपास के अद्भुत नजारों का लुत्फ उठाते हैं। नदी के किनारे कई लोग पिकनिक मनाने के लिए भी पहुंचते हैं। लिद्दर नदी रिवर राफ्टिंग के लिए भी फेमस है। नदी में मछली पकड़ने का भी काम कर सकते हैं।
पहलगाम ( Pahalgam):- अरु वैली से करीब 15 किमी की दूरी पर मौजूद पहलगाम किसी हसीन जन्नत से कम नहीं है। पर्यटक को खूबसूरती का अद्भुत नजारा देखना होता है, तो पहलगाम जरूर पहुंचता है। बर्फबारी के समय पहलगाम की खूबसूरती चरम पर होती है।
बैसरन पहाड़ी ( Baisaran Hills):- अरू वैली से करीब 5 किमी की दूरी पर मौजूद बैसरन पहाड़ी घने देवदार के पेड़ों से ढका हुआ एक शानदार स्थल है। यह कई लोग कैम्पेनिंग के लिए पहुंचते रहते हैं।
Next Story