लाइफ स्टाइल

त्वचा पर हो रही झाइयां तो अपनाएं ये घरेलू उपाय

Tara Tandi
18 May 2022 5:58 AM GMT
त्वचा पर हो रही झाइयां तो अपनाएं ये घरेलू उपाय
x
इन दिनों एक्ट्रेसेज के बीच फ्रेकल्स स्किन दिखाने का ट्रेंड चला है। लेकिन असल जिंदगी में चेहरे पर दिखने वाली ये झाईयां काफी खराब लगती हैं।

जनता से रिश्ता वेबडेस्क। इन दिनों एक्ट्रेसेज के बीच फ्रेकल्स स्किन दिखाने का ट्रेंड चला है। लेकिन असल जिंदगी में चेहरे पर दिखने वाली ये झाईयां काफी खराब लगती हैं। साथ ही जिसके चेहरे पर हो जाती हैं। उसे हटाने में काफी मशक्कत का सामना करना पड़ता है। कई बार तो लाख कोशिशों के बावजूद भी झाईयां नहीं जाती। तो वहीं कई बार इन्हें आसानी से साफ किया जा सकता है। झाईयों को हटाने के लिए कुछ घरेलू नुस्खे हैं। जिन्हें आजमाने से चेहरे पर से इन फ्रेकल्स को साफ किया जा सकता है।

आजकल बहुत सारे ट्रीटमेंट होते हैं। जिनकी मदद से इन झाईयों से छुटकारा मिल सकता है। लेजर ट्रीटमेंट, केमिकल पील जो त्वचा में नई जान डाल देते हैं। इसके लिए आप डर्मेटोलॉजिस्ट के पास जा सकते हैं। हालांकि इसके साथ ही कुछ और भी तरीके हैं जो झाईयों को हटा सकते हैं।
कच्चे आलू से मिलेगा छुटकारा
कुछ घरेलू चीजें हैं जो सुंदरता बढ़ाने में काम आ सकती हैं। कच्चे आलू की मदद से चेहरे पर हो रहे दाग-धब्बों और झाईयों को कम किया जा सकता है। जैसे ही त्वचा पर फ्रेकल्स जैसी समस्याएं दिखें। फौरन कच्चे आलू को इस्तेमाल में लाएं। इसके लिए कच्चे आलू का रस निकालकर रूई को इसमे डुबोकर चेहरे पर लगाएं। अगर आपके पास समय की कमी है तो कच्चे आलू को काटकर प्रभावित एरिया पर लगाकर छोड़ दें। कुछ देर बाद पानी से धो लें। दस से पंद्रह दिनों में फर्क खद ही दिखने लगेगा।
त्वचा की देखभाल है जरूरी
चेहरे पर झाईयों के पड़ने से पहले ही त्वचा की देखभाल नियमित रूप से करें। जैसे की सनबर्न या फिर टैनिंग से बचने के लिए सनस्क्रीन जरूर लगाएं। साथ ही त्वचा को जरूरी पोषण जैसे विटामिन सी और ई का सप्लीमेंट रोजाना दें। इन सब रूटीन को फॉलो करने से त्वचा पर उम्र का असर धीरे से होगा और फ्रेकल्स जैसी समस्या कम होंगी।
कुछ तेल भी करते हैं मदद
चेहरे पर होने वाली झाईयों को खत्म करने में कुछ एसेंशियल ऑयल भी मदद करते हैं। पॉमिलो ऑयल की दो से तीन बूंद को जोजोबा ऑयल में मिलाएं। इस मिक्सचर को फ्रेकल्स वाले एरिया पर लगाकर बीस मिनट के लिए छोड़ दें। फिर पानी से धोकर इसे साफ कर दें।
केले के छिलके भी करेंगे मदद
कच्चे आलू की तरह ही केले के छिलके से भी दाग-धब्बों और झाईयों को कम करने में मदद मिलती है। केले के छिलके को लेकर चेहरे पर रब करें। फिर करीब पंद्रह से बीस मिनट के लिए छोड़ दें। चेहरे को पानी से धोकर सुखा लें। आप चाहें तो केले के छिलके को पीसकर भी चेहरे पर अप्लाई कर सकते हैं।
Next Story