- Home
- /
- लाइफ स्टाइल
- /
- अस्थमा है तो इन बातों...

जनता से रिश्ता वेबडेस्क | Covid-19Covid-19 & Asthma: अस्थमा, सांस की एक बेहद गंभीर बीमारी है। कई बार ये जानलेवा भी साबित हो जाती है। खासतौर पर बढ़ते प्रदूषण, ठंड के मौसम और फिर कोरोना वायरस महामारी के चलते अस्थमा किसी के लिए भी जोखिम भरा साबित हो सकता है अस्थमा में एक इंसान की श्वास नलिकाएं प्रभावित होती हैं। दरअसल, श्वास नलिकाएं ही हमारे फेफड़ो से हवा को अंदर-बाहर करती हैं। अस्थमा होने पर इन नलिकाओं में सूजन आ जाती है, जिससे ये सिकुड़ जाती हैं और फेफड़ों तक पर्याप्त हवा नहीं पहुंचा पाती। इसकी वजह से मरीज़ को सांस लेने में काफी दिक्कत होने लगती है अस्थमा का कोई इलाज नहीं है, ये ऐसी बीमारी है जो पूरी तरह से ठीक नहीं होती, लेकिन इस पर नियंत्रण ज़रूर पाया जा सकता है। अस्थमा किसी को भी और किसी भी उम्र में हो सकता है। मौसम में बदलाव, धूल-मिट्टी और धुंएं जैसे कुछ विशेष परिस्थितियों में अस्थमा के अटैक का ख़तरा बढ़ जाता है। इसकी वजह से छाती में जकड़न, खांसी, नाक की घरघराहट और सांस लेने में परेशानी होने लगती है।





