लाइफ स्टाइल

अगर आपका रेगिस्तान ट्रिप जाने का है प्लान, तो इन जरूरी टिप्स को आप भी फॉलो कर लें

Manish Sahu
23 July 2023 3:01 PM GMT
अगर आपका रेगिस्तान ट्रिप जाने का है प्लान, तो इन जरूरी टिप्स को आप भी फॉलो कर लें
x
लाइफस्टाइल: थार मरुस्थल जिसे कई लोग 'ग्रेट इंडियन डेजर्ट' के नाम से भी जानते हैं। थार रेगिस्तान का एक बड़ा हिस्सा राजस्थान में फैला हुआ है। रेगिस्तान बड़े इलाके को कवर करता है।
रेगिस्तान भारत में इस कदर फेमस है कि हर महीने लाखों देशी और विदेशी सैलानी घूमने के लिए पहुंचते हैं। रेगिस्तान में ऊंट की सवारी और जीप सफारी करने का एक अलग ही मजा है।
लेकिन जब कोई पहली बार रेगिस्तान में घूमने के लिए पहुंचता है तो उसे एक नहीं, बल्कि कई दिक्कतों का सामना करना पड़ता है। इस आर्टिकल में हम आपको कुछ टिप्स बताने जा रहे हैं जिन्हें फॉलो करके रेगिस्तान की यात्रा से यादगार बना सकते हैं।
रेगिस्तान में घूमने के लिए कपड़ा कैसा होना चाहिए?
अगर आप रेगिस्तान में घूमने का प्लान बना रहे हैं तो सही कपड़े का चुनाव करना बहुत जरूरी है। अगर आप लगत कपड़ा पैक करते हैं, तो आपकी त्वचा को नुकसान हो सकता है।
रेगिस्तान में गर्मी बहुत होती है इसलिए रेगिस्तान में घूमने के लिए बहुत ही हल्के कपड़े को पैक करना चाहिए। इसके लिए कॉटन के कपड़े को पैक कर सकते हैं। लॉन्ग स्लीव कपड़े भी पैक कर सकते हैं।
रेगिस्तान में घूमने के लिए चश्मा कैसा होना चाहिए?
कपड़ा पैक करने के बाद चश्मा पैक करना भी बहुत जरूरी है। रेगिस्तान में धूप काफी तेज होती है ऐसे आंखों में भी बहुत तेज लगती है। इससे आंखों में जलन भी होने लगती है। इसलिए रेगिस्तान में घूमने से पहले सही चश्मा का चुनाव करना बहुत जरूरी है। (जैसलमेर में घूमने की जगहें)
रेगिस्तान में घूमने के लिए निकल रहे हैं तो आपको फोटोक्रोमिक लेंस वाली चश्मा का इस्तेमाल करना चाहिए। इससे आंखों में तेज धूप नहीं लगती है और आंखें सूर्य की यूवी किरणों से भी सुरक्षित रहती हैं।
रेगिस्तान में घूमने के लिए एक्स्ट्रा पानी पैक करें
अगर आप रेगिस्तान की यात्रा को यादगार और सुरक्षित बनाना चाहते हैं तो फिर आपको 5-6 प्रति व्यक्ति बोतल पानी पैक करना चाहिए। रेगिस्तान में गर्मी की वजह से गला बहुत तेजी से सूखता है। (माउंट आबू में घूमने की जगहें)
ट्रैकिंग स्टिक का इस्तेमाल करें
बर्फ या रेत वाली जगह घूमने जाने से पहले हाथों में ट्रैकिंग स्टिक होना बहुत जरूरी है। ट्रैकिंग स्टिक का इस्तेमाल करते हैं तो छड़ी जीव-जंतु से भी बचाती है और रेत के नीचे मौजूद गड्डे भी मालूम चल जाते हैं। इसलिए रेगिस्तान की यात्रा पर निकलने से पहले स्टिक को पैक करना भी बहुत जरूरी है।
रेगिस्तान में घूमने से पहले करें ये भी तैयारी
रेगिस्तान में घूमने से पहले टोपी, सनस्क्रीन को भी पैक करना ना भूलें।
सफर के दौरान मैप भी रखना ना भूलें।
धूप से राहत पाने के लिए गीले रुमाल या तौलिया को गले में लपेट सकते हैं।
इसके अलावा रेगिस्तान में सुबह या शाम के समय भी घूमने के लिए निकलने की कोशिश करें।
फेस मास्क भी जरूर पैक करें।
Next Story