- Home
- /
- लाइफ स्टाइल
- /
- ज्यादा गर्म पानी, चाय...
लाइफ स्टाइल
ज्यादा गर्म पानी, चाय या कॉफी, पीते है, तो जान लें इससे होने वाले नुकसान
Manish Sahu
19 July 2023 5:51 PM GMT

x
लाइफस्टाइल: जीरे शरीर के लिए बहुत फायदेमंद होता है। यह शरीर की कई समस्याओं को दूर करता है। इसमें कई तरह के पोषक तत्व पाए जाते हैं जैसे सोडियम, पोटेशियम, फाइबर, कैल्शियम, आयरन और विटामिन सी। जीरे का अधिकतर इस्तेमाल खाने में मसाले के रूप में होता है। यह खाने को स्वादिष्ट बनाने के साथ पाचन-तंत्र भी दुरुस्त करता हैं। जीरे का इस्तेमाल लगभग हर किचन में होता है। लेकिन क्या आप यह जानते हैं कि जीरे को खाने के साथ इसका पानी बनाकर भी पीया जा सकता है। यह पानी वजन कम करने के साथ इम्यूनिटी को भी मजबूत करता हैं। इस पानी को पीने से ब्लड प्रेशर नियंत्रिण में रहता है। जीरे में मौजूद एंटी-डायबिटिक, एंटी-माइक्रोबियल, एंटी-फंगल और एंटीऑक्सीडेंट्स शरीर की कई समस्याओें को दूर करते हैं। इस पानी को पीने से अपच और गैस से भी राहत मिलती है। आइए जानते हैं जीरे को भिगाकर पानी पीने के फायदे के बारे में फिट क्लीनिक की डाइटीशियन सुमन से।
वजन कम करने में मददगार
जीरे का पानी वजन कम करने में भी मददगार होता है। इसमें मौजूद फाइबर पेट को लंबे समय तक भरकर रखते है। इस कारण आप अतिरिक्त खाने से बच जाते हैं और वजन कम होता है। जीरे का पानी बैली फैट को भी कम करता है। यह पानी मेटाबॉलिक रेट को बढ़ाकर वजन को निंयत्रण में रखता है।
पाचन-तंत्र के लिए फायदेमंद
जीरे का पानी पेट के लिए बहुत फायदेमंद होता है। यह डाइजेस्टिव एंजाइम को बढ़ाकर खाना पचाने में मदद करता है। इस पानी को पीने से पेट में गैस, अपच, पेट दर्द और एसिडिटी की समस्या से बचाव होता है। यह पानी मल को साफ्ट बनाता है और पेट में कब्ज नहीं होने देता।
शरीर में सल्फर की कमी को पूरा करने के लिए खाएं ये 5 फूड्स, शरीर रहेगा हेल्दी
इम्यूनिटी मजबूत करे
जीरे का पानी में भरपूर मात्रा में विटामिन सी पाया जाता है, जो इम्यूनिटी को मजबूत करके शरीर को हेल्दी रखता है। इस पानी को पीने से शरीर की ऊर्जा बढ़ती है। यह पानी मौसमी बीमारियों से शरीर का बचाव करता है और सर्दी, गले की खराश में आराम देता हैं।
ब्लडप्रेशर के लिए फायदेमंद
जीरे का पानी पीने से ब्लडप्रेशर को कंट्रोल करने में मदद मिलती है। इस पानी में मौजूद सोडियम और पोटेशियम ब्लड प्रेशर को कंट्रोल करते है। इस पानी को नियमित पीने से हार्ट संबंधी बीमारियां होने का खतरा कम होता है।
त्वचा के लिए फायदेमंद
जीरे का पानी त्वचा की कई समस्याओं को भी दूर करता है। जीरे में मौजूद विटामिन ई त्वचा को चमकदार बनाता है। यह पानी पीने से पिंपल्स कम होते है और दाग-धब्बें भी दूर होते हैं। इस पानी में मौजूद एंटीवायरल गुण स्किन को हेल्दी रखते हैं।
भीगे हुए जीरे का पानी बनाने का तरीका
भीगे हुए जीरे का पानी बनाने के लिए 1 चम्मच जीरे को 1 गिलास पानी में रातभर के लिए भिगो दें। सुबह उठकर इस पानी को छानकर सिप करके पिएं। यह पानी शरीर की कई समस्याओं को दूर करेगा।
भीगे हुए जीरे का पानी शरीर के लिए फायदेमंद होता है। हालांकि, अगर आपको कोई बीमारी या एलर्जी की समस्या हैं, तो डॉक्टर से पूछकर ही इस पानी को पिएं।
Next Story