- Home
- /
- लाइफ स्टाइल
- /
- घमौरियों की चिंता है...

x
गर्मियों का मौसम शुरू होते ही घमौरियों की चिंता भी शुरू हो जाती है। इस सीजन में पसीने के कारण त्वचा पर रैशेज, खुजली, घमौरियाँ और जलन की समस्या बेहद नॉर्मल बात बन जाती। बाजारों में मिलने वाली क्रीम और पाउडर भी कभी-कभी काम नहीं आते। घमौरियों और अन्य त्वचा संबंधित समस्याओं से छुटकारा दिलाने में शहद आपकी मदद कर सकता है। शहद एंटीबैक्टीरियल गुणों से भरपूर होता है और इंफेक्शन को काम करता है। आप अलग-अलग तरीके से इसका इस्तेमाल कर सकते हैं।
चीनी से साथ मिलकर करें शहद का इस्तेमाल
शहद और चीनी का कॉन्बिनेशन घमौरियों को ही नहीं बल्कि खुजली की समस्या को भी दूर करने में सहायक साबित हो सकता है। इसके लिए एक चम्मच शहद में 1/4 चम्मच चीनी को अच्छे से मिला लें। इसे घमौरियों वाले स्थान पर लगाएं और कुछ देर बाद इसे धो लें।
बेसन और हल्दी के साथ Honey का इस्तेमाल
शहद, बेसन और हल्दी का कॉन्बिनेशन चेहरे और शरीर पर होने वाले घमौरियों से छुटकारा दिला सकता है। आप घर पर इन सभी तीन चीजों को मिलाकर फेसपैक भी बना सकते हैं।
शहद और दही का कॉन्बिनेशन
शहद के साथ दही मिलाकर लगाने से भी घमौरियाँ, जलन और खुजली की समस्या से राहत मिलती है। इसके लिए एक चम्मच शहद और दो चम्मच दही को एक साथ मिलाकर प्रभावित स्थान पर लगाएं। फिर थोड़ी देर बाद धो लें।
नींबू और शहद का मिश्रण दिखाएगा कमाल
घमौरियों को दूर करने में नींबू और शहद का कॉन्बिनेशन भी कारगर उपाय बन सकता है। इसके लिए एक चम्मच शहद में एक चम्मच नींबू का रस मिलाकर प्रभावित स्थान पर 10 मिनट के लिए लगाएं। इसके बाद से पानी से धो लें।
Tagsघरेलु उपायचमत्कारिक घरेलु उपचारहेल्थ टिप्सस्वस्थ रहने के नियमदादी मां के नुक्सेपुरुषों के लिए ब्यूटी टिप्सब्यूटी टिप्ससुंदर बनाने के ब्यूटी टिप्स10 ब्यूटी टिप्सफेस के लिए घरेलू नुस्खेबालों के लिए घरेलू नुस्खेHome RemediesMiracle Home RemediesHealth TipsRules to Stay HealthyGrandma's TipsBeauty Tips for MenBeauty TipsBeauty Tips to be Beautiful10 Beauty TipsHome Remedies for FaceHome Remedies for Hairजनता से रिश्ताजनता से रिश्ता न्यूज़लेटेस्ट न्यूज़न्यूज़ वेबडेस्कआज की बड़ी खबरRelationship with publicrelationship with public newslatest newsnews webdesktoday's big news

Apurva Srivastav
Next Story