लाइफ स्टाइल

आप छुट्टियों के दौरान रोहतांग पास घूमने रहे हैं, तो जान लें ये जरूरी बातें

Admin4
24 May 2022 5:52 AM GMT
आप छुट्टियों के दौरान रोहतांग पास घूमने रहे हैं, तो जान लें ये जरूरी बातें
x

जनता से रिश्ता वेबडेस्क। हिमालय के पीर पंजाल रेंज पर स्थित रोहतांग पास एक खूबसूरत पर्यटन स्थल है, जो हिमाचल प्रदेश के मनाली शहर से 51 किलोमीटर दूर है।

यह जगह माउंटेन बाइकिंग, पैराग्लाइडिंग और स्कीइंग जैसी गतिविधियों के लिए लोकप्रिय है।
अगर इन्हीं खूबियों से परिचित होकर आप छुट्टियों के दौरान रोहतांग पास घूमने जाने वाले हैं तो आइए आज हम आपको कुछ महत्वपूर्ण बातें बताते हैं ताकि आपके लिए आपकी यात्रा आरामदायक बनें और आप यहां अपनी छुट्टियों का जमकर लुत्फ उठाएं।
रोहतांग पास कैसे पहुंचे?
हवाई मार्ग: भुंतर हवाई अड्डा रोहतांग पास से 104 किलोमीटर की दूरी पर है, जहां से आप टैक्सी से पहुंच सकते हैं।
रेल मार्ग: जोगिंदर नगर निकटतम रेलवे स्टेशन है, जो रोहतांग पास से लगभग 103 किलोमीटर और मनाली से 50 किमी दूर है।
सड़क मार्ग: रोहतांग पास दिल्ली से लगभग 580 किलोमीटर की दूरी पर है। अगर आप अपने निजी वाहन से यात्रा कर रहे हैं तो इस रास्ते जाएं- दिल्ली>पानीपत>अंबाला>चंडीगढ़>बिलासपुर>सुंदरनगर>मंडी>भुंतर>मनाली>रोहतांग पास।
रोहतांग पास जाने के लिए परमिट कैसे प्राप्त करें?
रोहतांग पास जाने के लिए आप ऑनलाइन परमिट प्राप्त कर सकते हैं। इसके लिए सबसे पहले आधिकारिक वेबसाइट पर जाएं, जिस पर आपको चार विकल्प मिलेंगे।
अगर आप निजी वाहन से जा रहे हैं तो स्पेशल रोहतांग पास परमिट चुनें। वहीं, अगर आप टैक्सी से यात्रा कर रहे हैं तो रोहतांग पास परमिट चुनें।
आप चाहें तो मनाली के SDM कार्यालय से भी रोहतांग पास के लिए ऑफलाइन परमिट प्राप्त कर सकते हैं।
रोहतांग पास के नजदीक मौजूद लोकप्रिय पर्यटन स्थल
रोहतांग पास में घूमने के लिए सोलंग घाटी सबसे लोकप्रिय पर्यटन स्थलों में से एक है। आप यहां गर्मियों के दौरान पैराशूटिंग, घुड़सवारी, पैराग्लाइडिंग और जॉर्बिंग जैसी कई एडवेंचर गतिविधियों का आनंद ले सकते हैं।
इसके अतिरिक्त, 2,500 मीटर की ऊंचाई पर स्थित राहला झरना रोहतांग पास के नजदीक मौजूद एक और लुभावनी जगह है।
हडिम्बा देवी मंदिर, नेहरू कुंड और वशिष्ठ हॉट वाटर स्प्रिंग्स भी यहां के पर्यटन स्थल हैं।
गर्मियों के दौरान रोहतांग पास में मौसम की स्थिति
गर्मी का मौसम रोहतांग पास की यात्रा करने और विभिन्न एडवेंचर गतिविधियों का आनंद लेने का सही समय है क्योंकि यहां का मौसम सुहावना रहता है।
यहां का तापमान गर्मियों में 20 से 32 डिग्री सेल्सियस के बीच रहता है। इसके साथ ही इस दौरान भारी बर्फबारी भी नहीं होती है।
हालांकि, यहां पर रातें काफी सर्द हो सकती हैं। इसलिए गर्मियों में भी अपने साथ कुछ गर्म कपड़े जरूर लेकर जाएं।
रोहतांग पास में ठहरने के विकल्प
रोहतांग पास और इसके नजदीक कुछ खूबसूरत रिसॉर्ट, होमस्टे, गेस्ट हाउस, कॉटेज और होटल हैं, जहां आप एक आरामदायक प्रवास का आनंद ले सकते हैं।
हालांकि, इस बात का ध्यान रखें कि रोहतांग पास जाने का सबसे अच्छा समय जून से अक्टूबर तक है और यह इस समय पर्यटकों के लिए खुला भी रहता है।
वहीं, अधिक ठंड और बर्फबारी के कारण नवंबर से मई तक रोहतांग पास बंद रहता है।


Next Story