लाइफ स्टाइल

कमजोर बालों से हैं परेशान तो काम आएंगे ये घरेलू टिप्स

Subhi
10 Jan 2021 9:38 AM IST
कमजोर बालों से हैं परेशान तो काम आएंगे ये घरेलू टिप्स
x
मजबूत बाल हर महिला का सपना होता है. हर महिला चाहती है कि उनके बाल कम से कम टूटे

जनता से रिश्ता वेबडेस्क | मजबूत बाल हर महिला का सपना होता है. हर महिला चाहती है कि उनके बाल कम से कम टूटे. ऐसे में बालों की मजबूती के लिए महिलाएं ऐए दिन कोई ना कोई तरीके अपनाती है. कई महिलाएं ऐसी भी है जो बालों सही देखभाल के लिए पार्लर में हजारों रुपए भी खर्च करती हैं. अगर आप भी अपने बालों को मजबूत करना चाहती हैं तो उसके लिए आपको अपने बालों में कुछ भी लगाने की जरूरत नहीं है. बालों को सुलझाने के लिए सभी लोग प्लास्टिक के कंघे से बालों को बनाते हैं. ऐसे में अगर आप मजबूत बाल चाहती हैं तो इसके लिए जरूरी है कि आप प्लास्टिक के बजाय लकड़ के कंघे का इस्तेमाल करें. आज हम आपको लकड़ी के कंघे से बाल बनाने के फायदों के बारे में बताने जा रहे हैं. आइए जानते हैं-

बालों के लिए अच्छा- लकड़ी का कंघा बालों के लिए काफी अच्छा साबित होता है. लकड़ी के कंघे से नेगेटिव इलेक्ट्रिकल एनर्जी नहीं निकलती है. साथ ही लकड़ी के कंघे से बाल आसानी से सुलझ जाते हैं
जड़ों तक पहुंचता है तेल- बालों में तेल लगाने के बाद लकड़ी के कंघे से बाल बनाने पर तेल बालों की जड़ों तक पहुंचता है. वहीं प्लास्टिक के कंघे में गंदगी जमा होने के कारण इससे बालों में इंफेक्शन की समस्या हो सकती है. ड्राई बाल वाली लड़कियों के लिए लकड़ी का कंघा काफी अच्छा साबित होता है.
बढ़ते हैं बाल- लकड़ी के कंघे से बाल बनाने से बालों के जड़ों की मालिश होती है और उसके ग्रोथ को बढ़ावा मिलता है. इस तरह की मालिश बालों के विकास को बढ़ाने और घने बाल पैदा करने में सहायक होती है.

Next Story