लाइफ स्टाइल

झुर्रियों की समस्या से हैं परेशान तो करें ये काम

SANTOSI TANDI
14 Jun 2023 2:18 PM GMT
झुर्रियों की समस्या से हैं परेशान तो करें ये काम
x
परेशान तो करें ये काम
क्या आप भी चाहती हैं कि आपकी त्वचा हमेशा जवां दिखे? भला ऐसा कौन नहीं चाहता होगा। लाख कोशिशों के बाद भी कई बार हमारे चेहरे पर झुर्रियां पड़ जाती हैं। इसके कारण कई होते हैं। अब झुर्रियां हो गई हैं तो सवाल यह है कि इस परेशानी से निजात पाने के लिए क्या किया जाए। किचन में ऐसी कई चीजें होती हैं, जिनका इस्तेमाल चेहरे पर किया जा सकता है। झुर्रियों की समस्या दूर करने के लिए नेचुरल चीजों का उपयोग करें। आज इस आर्टिकल में हम आपको रिंकल्स से छुटकारा पाने का तरीका बताएंगे।
झुर्रियों के कारण
चेहरे को रिलैक्स न रखने के कारण भी झुर्रियों की समस्या हो जाती है। इसलिए आपको ज्यादा फेशियल मूवमेंट नहीं करना चाहिए।
अगर आप स्ट्रेस में रहती हैं तो इसका असर आपके चेहरे की खूबसूरती पर पड़ेगा। तनाव के कारण भी चेहरे पर झुर्रियां पड़ने लगती हैं। इसलिए कोशिश करें कि आप चिंता मुक्त रहें।
केले का करें इस्तेमाल
क्या चाहिए?
1 चौथाई केला
क्या करें?
1 चौथाई केला को मैश कर लें।
इसके लिए आप हाथ या चम्मच का इस्तेमाल कर सकती हैं।
अब इस पेस्ट को अपने चेहरे पर लगाएं।
पेस्ट को कम से कम 15-20 मिनट तक चेहरे पर लगा रहने दें।
अब गुनगुने पानी से चेहरा धो लें।
हफ्ते में दो बार इस पेस्ट को लगाने से झुर्रियों की समस्या कम होने लगेगी।
इसे भी पढ़ें: चेहरे की झुर्रियों को कम करेगा तेल का यह उपाय
चेहरे पर केला लगाने के फायदे
कोलेजन की कमी से चेहरा लटकने लगता है। ऐसे में अगर आप चेहरे पर केला का पेस्ट लगाएंगी, तो इससे कोलेजन का प्रोडक्शन बढ़ेगा।
केला में विटामिन ई और सी पाया जाता है। ये तत्व आपकी स्किन को क्लियर बनाने का काम करते हैं। इसलिए स्पॉटलेस स्किन पाने के लिए आपको केला का उपयोग करना चाहिए।
त्वचा को हाइड्रेट रखने के लिए केला का पेस्ट काम आएगा। इसके उपयोग से आपकी स्किन ड्राई नहीं होगी।
इसे भी पढ़ें: Wrinkles Treatment At Home: ये घरेलू नुस्खे झुर्रियों की समस्या को कर सकते हैं कम
अंडा आएगा काम
क्या चाहिए?
1 अंडे का सफेद भाग
1/2 चम्मच मिल्क क्रीम
1 चम्मच नींबू का रस
क्या करें?
एक बाउल में 1 अंडा तोड़ें। इसका सफेद भाग अलग कर लें।
अब अंडे में 1 चम्मच नींबू का रस और 1/2 चम्मच मिल्क क्रीम डालें।
इन तीनों चीजों को मिलाएं ताकि यह पेस्ट में बदल जाए।
इस पेस्ट का इस्तेमाल झुर्रियों को कम करने के लिए करें।
इस पैक के फायदे
अंडे के सफेद भाग में एस्ट्रीजेंट पाया जाता है, जो त्वचा को टाइट करने में मदद करता है।
मिल्की क्रीम आपकी त्वचा को नरिश करने का काम करेगी। यानी आपकी स्किन सॉफ्ट हो जाएगी।
लार्ज पोर्स की समस्या को कम करने के लिए भी आप इस पैक का इस्तेमाल कर सकती हैं।
उम्मीद है कि आपको हमारा यह आर्टिकल पसंद आया होगा। इसी तरह के अन्य आर्टिकल पढ़ने के लिए हमें कमेंट कर जरूर बताएं और जुड़े रहें हमारी वेबसाइट हरजिंदगी के साथ।
Next Story