- Home
- /
- लाइफ स्टाइल
- /
- झड़ते बालों की समस्या...
लाइफ स्टाइल
झड़ते बालों की समस्या से हैं परेशान तो आजमाएं प्याज के ये हेयर मास्क, कुछ ही दिनों में दिखने लगेगा फायदा
Mohammed Raziq
21 March 2024 3:54 PM IST

x
बालों को लंबा और सुंदर बनाने के लिए हम न जाने कितने जतन करते है। महंगे से महंगे प्रोडक्ट्स का इस्तेमाल करते हैं लेकिन फिर भी परिणाम सकारात्मक नहीं आते है। हालाकि, कुछ लोग आज भी पुराने नुस्खों को ज्यादा अहमियत देते हैं। दरअसल, ये नुस्खे सस्ते भी होते है और इनका दुष्परिणाम भी नहीं होता है। ऐसे ही इन्हीं में प्याज भी बेहद उपयोगी है। सब्जी के रूप में प्रयोग किए जाने वाला प्याज बालों के लिए किसी वरदान से कम नहीं है। इसमें कई तरह के ओषधीय गुण होते हैं। इसके अलावा कई तरह की बीमारियों के जोखिम को भी कम करने में मदद करता है। प्याज से बना हेयर मास्क बालों को घना और लंबा बनाने में मदद कर सकता है। आज हम अपने इस आर्टिकल में आपको प्याज के हेयर मास्क के बारे में बताने जा रहे है जिनकी मदद से आप अपने बालों को लंबा और घना बना सकते है। तो चलिए आइए जानते इन इनके बारें में...
प्याज का रस
सामग्री
प्याज
बनाने का तरीका
- बालों की लंबाई को देखते हुए 3 से 4 प्याज को अच्छे से काट कर पीस लें और उसका रस निकाल लें।
- इस जूस को अपने स्कैल्प में लगाएं और करीब 30 मिनट के लिए छोड़ दें।
- इसके बाद माइल्ड शैंपू से धो लें।
स्कैल्प में सीधा प्याज का रस लगाना फायदमंद है। ये आपके बालों को मजबूती देने में मदद करता है। इससे आपके स्कैल्प को नरिशमेंट मिलती हैं। साथ ही कोलेजन को बूस्ट को करने में मदद करता है।
प्याज और कैस्टर ऑयल
सामग्री
प्याज
कैस्टर ऑयल
बनाने का तरीका
- सबसे पहले एक कटोरी में प्याज को काटें और उसे मिक्सी में पीस लें।
- पीसने के बाद दूसरे कटोरे में प्याज का रस निकालें और उस प्याज के रस में बराबर मात्रा में कैस्टर ऑयल मिलाएं।
- आप दोनों को अच्छे से मिलाकर एक मिश्रण तैयार करें और रूई या कॉटन पैड की मदद से तैयार मिश्रण को बालों की जड़ों में लगाएं। - अच्छे से जड़ों में लगाने के बाद हल्के हल्के हाथों से मसाज करें।
- ऐसा करने से ब्लड सरकुलेशन में सुधार आता है।
- बालों में इस मिश्रण को कम से कम आधे घंटे तक लगा रहने दें।
- अब शैंपू की मदद से बालों को साफ करें और इसके बाद कंडीशनर का प्रयोग जरूर करें।
प्याज और अंडे का हेयर मास्क
सामग्री
प्याज
अंडा
बनाने का तरीका
- सबसे पहले एक अंडे में प्याज का रस अच्छी तरह से मिला है।
- इस मिश्रण को अपने बालों में लगाएं और करीब 30 मिनट के लिए छोड़ दें।
- इसके बाद माइल्ड शैंपू से बाल धो लें।
- अंडे में प्रोटीन की भरपूर मात्रा होती है जो बालों की ग्रोथ को बढ़ाने में मदद करता है।
प्याज और नारियल तेल
सामग्री
प्याज
नारियल तेल
बनाने का तरीका
- दो चम्मच नारियल तेल में दो चम्मच प्याज का रस मिलाएं।
- इस मिश्रण को अपने स्कैल्प पर लगाएं और करीब 30 मिनट के लिए छोड़ दें।
- इसके बाद माइल्ड शैंपू से बाल धो लें।
बालों की ग्रोथ बढ़ाने के लिए सदियों से नारियल तेल का इस्तेमाल किया जाता है। प्याज का रस इस्तेमाल करने से बालों को बहुत फायदा पहुंचता है।
Tagsझड़ते बालोंसमस्यापरेशानआजमाएं प्याजहेयर मास्कHair fallproblemtroubletry onionhair maskजनता से रिश्ता न्यूज़जनता से रिश्ताआज की ताजा न्यूज़हिंन्दी न्यूज़भारत न्यूज़खबरों का सिलसिलाआज की ब्रेंकिग न्यूज़आज की बड़ी खबरमिड डे अख़बारJanta Se Rishta NewsJanta Se RishtaToday's Latest NewsHindi NewsIndia NewsKhabron Ka SilsilaToday's Breaking NewsToday's Big NewsMid Day Newspaperजनताjantasamachar newssamacharहिंन्दी समाचार
Next Story





