लाइफ स्टाइल

थ्रेडिंग के दर्द से है परेशान तो इन टिप्स से पाए छुटकारा

Teja
7 Oct 2021 10:02 AM GMT
थ्रेडिंग के दर्द से है परेशान तो इन टिप्स से पाए छुटकारा
x
खूबसूरत आंखें ना सिर्फ हमारे चेहरे के नूर में इज़ाफ़ा करती हैं बल्कि लोगों को अट्रेक्ट भी करती हैं।

जनता से रिश्ता वेबडेस्क। खूबसूरत आंखें ना सिर्फ हमारे चेहरे के नूर में इज़ाफ़ा करती हैं बल्कि लोगों को अट्रेक्ट भी करती हैं। आंखों की खूबसूरती बढ़ाने में आइब्रो का सबसे बड़ा हाथ है। लंबी घनी और शेप में बनी आइब्रो से पूरा चेहरा खिल उठता है। आइब्रो को शेप देने के लिए महिलाएं थ्रेडिंग कराती हैं जिसे कराते समय काफी दर्द सहन करना पड़ता है। कुछ महिलाओं की स्किन बेहद सेंसिटीव होती है जिसपर हल्का सा धागा चलाते ही रेडनेस आने लगती है, साथ ही आंखों में सूजन भी आ जाती है।

इस दर्द की वजह से अक्सर महिलाएं थ्रेडिंग को नज़रअंदाज़ करती हैं। लेकिन आप जानती है कि अगर थोड़ा सा उपाय अपनाया जाए तो थ्रेडिंग के दौरान होने वाले दर्द से भी मुक्ति पाई जा सकती है। चलिए जानते हैं आईब्रो थ्रेडिंग के दौरान होने वाले दर्द से कैसे बचा जाए।
आइब्रो पर पाउडर का करें इस्तेमाल:
पार्लर में थ्रेडिंग कराने से पहले आईब्रो पर पाउडर जरुर लगाएं। आईब्रो पर पाउडर लगाने से थ्रेडिंग से होने वाले दर्द को कम किया जा सकता है। अगर आप दर्द की वजह से आइब्रो बनवाने से कतराती हैं तो अगली बार आई ब्रो पर सबसे पहले टैल्कम पाउडर लगाएं, इससे दर्द कम होगा।
बर्फ से करें मसाज:
आईब्रो थ्रेडिंग बनवाने से आईब्रो के आस-पास बर्फ के टुकड़े से मसाज करने से दर्द कम होता है। आईब्रो के आस-पास बर्फ लगाने से स्किन पर थ्रेडिंग करते समय दर्द नहीं होता। आप चाहें तो थ्रेडिंग करवाते वक्त उस एरिया को जोर से स्ट्रेच कर लें ताकि उस जगह ज्यादा दर्द ना हो।
एलोवेरा जेल से मसाज करें:
कई बार आईब्रो बनवाने के बाद महिलाओं को जलन महसूस होती है। जलन और रेडनेस को कम करने के लिए आप एलोवेरा जेल का इस्तेमाल कर सकती है। एलोवेरा जेल का इस्तेमाल करने से आंखों की जलन कम हो जाती है और आंखों के आस-पास सूजन भी नहीं आती।
च्विंगम चबाएं:
आईब्रो थ्रेडिंग के दर्द से बचने के लिए आप आईब्रो बनवाते समय च्विंगम का इस्तेमाल करें। थ्रेडिंग के दौरान च्विंगम चबाने से दर्द कम होता है। थ्रेडिंग करवाने के बाद आप कुछ बूंदे मॉइस्चराइजर की उस एरिया पर जरूर लगाएं ताकि वह एरिया रिलैक्स हो जाएं।

Next Story