लाइफ स्टाइल

चूहों के कहर से हैं परेशान, तो अपनाए ये तरीका

Bharti sahu
13 July 2022 12:21 PM GMT
चूहों के कहर से हैं परेशान,  तो अपनाए ये तरीका
x
घर हो या किचन चूहे हर जगह आतंक मचाकर रखते हैं। घर के कपड़ों से लेकर किचन के मसाले यह सारी चीजें खराब कर देते हैं।

घर हो या किचन चूहे हर जगह आतंक मचाकर रखते हैं। घर के कपड़ों से लेकर किचन के मसाले यह सारी चीजें खराब कर देते हैं। आप इन से पीछा छुड़वाने के लिए कुछ घरेलू चीजों का इस्तेमाल भी कर सकते हैं। इनके जरिए आप अपने घर के चूहों से राहत पा सकते हैं। आपको कुछ ऐसे टिप्स बताते हैं जिनसे आप चूहों के आतंक से राहत पा सकते हैं। तो चलिए जानते हैं इनके बारे में

प्याज से भागेंगे दूर
प्याज का इस्तेमाल आपने खाने में तो कई बार किया होगा, लेकिन आप अपनी किचन से चूहे भगाने के लिए भी इसका प्रयोग कर सकते हैं। चूहों को प्याज की बदबू बिल्कुल भी अच्छी नहीं लगती। जहां पर आपको चूहे दिखाई दें, आप वहां पर प्याज को छिलकर रख दें। चूहे भाग जाएंगे।
लाल मिर्च
आप लाल मिर्च का इस्तेमाल भी चूहे भगाने के लिए कर सकते हैं। यहां पर आपको चूहे दिखाई देते हैं, आप वहां पर लाल मिर्च का पाउडर रख दें। चूहे अपने आप भाग जाएंगे।
लहसुन
आप लहसुन का इस्तेमाल भी चूहे भगाने के लिए कर सकते हैं। आप लहसुन का बारीक काटकर उन्हें पानी में मिला दें। इस पानी को आप चूहों वाली जगह पर डाल दें। चूहे अपने आप चले जाएंगे। आप लहसुन की कलियां भी चूहों को भगाने के लिए इस्तेमाल कर सकते हैं।
लौंग
लौंग या फिर इसका तेल आप चूहे भगाने के लिए इस्तेमाल कर सकते हैं। यदि आप लौंग का इस्तेमाल चूहे भगाने के लिए कर रहे हैं तो किसी मलमल के कपड़े में लौंग को लपेट कर चूहों के आने वाली जगह पर रख दें। इससे चूहे आसानी से भाग जाएंगे।
तेजपत्ता
मसाले के रुप में इस्तेमाल होने वाला तेजपत्ता भी आप चूहों को भगाने के लिए इस्तेमाल कर सकते हैं। इसकी खूशबू बहुत ही तेज होती है। आप चूहे के आने वाली जगह पर तेज पत्ता रख दें। चूहे खुद ही किचन या फिर आपके घर से दूर चले जाएंगे।


Next Story