लाइफ स्टाइल

घमौरियों से परेशान हैं आप, तो इन घरेलू नुस्खों से अपने बच्चों को रखें ठंडा

Bhumika Sahu
28 May 2023 3:05 PM GMT
घमौरियों से परेशान हैं आप, तो इन घरेलू नुस्खों से अपने बच्चों को रखें ठंडा
x
गर्मी के मौसम का सबसे ज्यादा असर छोटे बच्चों पर दिखाई देता है।
जनता से रिश्ता वेबडेस्क। गर्मी के मौसम का सबसे ज्यादा असर छोटे बच्चों पर दिखाई देता है। क्योंकि बच्चों की स्किन काफी सॉफ्ट होती है। इसलिए उनकी त्वचा हीट के कारण जल्दी प्रभावित हो जाती है। गर्मी के मौसम में बच्चों की त्वचा पर फोड़े-फुंसी और घमौरियां आदि निकलने लगती हैं। वहीं बड़े लोगों के साथ ही यह समस्या देखने को मिलती है। इस तरह की समस्याओं से गांवों में बच्चे ज्यादा परेशान होते हैं। बच्चों के सिर में बैक्टीरिया के कारण दाने भी निकल आते हैं।
बता दें कि इन बैक्टीरिया को स्टेफिलोकोकस ऑरियस कहा जाता है। जिसके कारण कई तरह की समस्याएं हो सकती हैं। आज इस आर्टिकल में हम आपको बच्चों में होने वाली इन समस्याओं का कारण और इससे बचाव के तरीके के बारे में बताने जा रहे हैं। आइए जानते हैं इन तरीकों के बारे में-
क्यों परेशान करती हैं घमोरियां
बच्चों के डॉक्टर के अनुसार, गर्मियों में तापमान ज्यादा होने के कारण और पसीना अधिक आने के चलते रोम छिद्रों के बंद होने का रिस्क बढ़ जाता है। ऐसे में घमोरियों की समस्या देखने को मिलती हैं। वहीं अगर बच्चे की इम्यून सिस्टम कमजोर होता है। तब भी उन्हें फोड़े-फुंसी और दाने परेशान कर सकते हैं। हालांकि इसका एक कारण साफ-सफाई का न होना भी हो सकता है। हेल्थ एक्सपर्ट ने बताया कि पोषण में कमी और एलर्जी के चलते दाने व घमोरियां निकल आती हैं। इसलिए गर्मी के मौसम में बच्चे को धूल-धूप और मिट्टी आदि से बचाना चाहिए।
जानिए क्या कहते हैं पीडियाट्रिशियन
पीडियाट्रिशियन के अनुसार, गर्मी के मौसम में बच्चों हल्के रंग के खुले कपड़े पहनाने चाहिए। बच्चों के लिए कॉटन फैब्रिक सही रहता है। वहीं दाने व घमोरिया निकलने पर उन्हें नीम के पानी से नहलाना चाहिए। इससे बच्चों को आराम मिलेगा।
यह एक तरह का संक्रमण होता है। साफ-सफाई न होने के कारण भी यह हो सकता है। इसलिए मर्मी में बच्चों को दाने व घमोरियों से बचाने के लिए उनकी हाइजीन का खास ख्याल रखना चाहिए।
हेल्थ एक्सपर्ट्स का मानना है कि गर्मियों में आम खाने की वजह से भी दाने व फुंसी आदि हो सकती हैं। इसलिए बच्चों को आम या इससे बनी चीजों को अधिक खाने के लिए नहीं देना चाहिए। क्योंकि इससे बच्चों के पेट में गर्मी बन सकती है। जिसके चलते उनकी शरीर पर दाने आदि निकल सकते हैं।
फोड़े-फुंसी और घमौरियों को खत्म करने के लिए बच्चों के त्वचा की बर्फ या ठंडे पानी से सिंकाई करनी चाहिए। हालांकि ऐसा करने से पहले डॉक्टर की सलाह जरूर लेनी चाहिए।
अगर आपके भी बच्चे के सिर में फोड़े-फुंसी आदि हो गए हैं तो वर्जिन कोकोनट या साधारण नारियल तेल का इस्तेमाल कर सकते हैं। जल्दी ही आपको इसका असर देखने को मिलेगा।
Next Story