लाइफ स्टाइल

बेजान, रूखे बालों से हैं परेशान, तो ज़रूर करें मेहंदी का इस्तमाल

Subhi
7 Oct 2022 5:57 AM GMT
बेजान, रूखे बालों से हैं परेशान, तो ज़रूर करें मेहंदी का इस्तमाल
x
मेहंदी का उपयोग शादियां, खास मौकों और त्योहारों में किया जाता है। इसके अलावा, मेहंदी का उपयोग बालों में भी किया जाता है। मंहेदी सफेद बालों को छिपाने के काम आती है, लेकिन साथ ही यह बालों को पोषण भी देती है। इसे लगाने के बाद आपके बाल हेल्दी और मुलायम बनते हैं। स्कैल्फ की सेहत में सुधार आता है, बालों की जड़ें मज़बूत होती हैं।

बालों के लिए मेहंदी का इस्तेमाल सबसे सस्ता पड़ता है। कम बजट में इसे खरीदा जा सकता है, और बालों को पोषण पहुंचाया जा सकता है। हेयर डाई की तुलना इसे घर पर आसानी से लगाया जा सकता है और आपको सलॉन जाने की ज़रूरत नहीं पड़ेगी। आप मेहंदी के पौधे से पत्तियों को तोड़कर भी हेयर पैक तैयार कर सकती हैं।

मेहंदी प्राकृतिक, ऑर्गैनिक और वीगन होती है, जो स्कैल्प और बालों को नुकसान नहीं पहुंचाती। इसमें कैमीकल्स भी नहीं होते। मेहंदी का रंग नारंगी आता है, अगर आपको यह रंग नहीं पसंद तो मेहंदी के पेस्ट में अनार के छिलके, इंडिगो, चुकंदर का रस मिलाकर इसका रंग भी बदल सकते हैं। इससे गहरा काला, ब्राउन और कॉपर जैसा रंग आ सकता है। इसके साथ ही मेहंदी न सिर्फ सफेद बालों को ढकती है, बल्कि वक्त से पहले बालों को सफेद होने से भी बचाती है।

मेहंदी एक प्राकृतिक कंडिशनर है। इसमें मौजूद विटामिन-ई और टैनिन बालों को नैचुरल तरीके से मुलायम बनाते हैं। मेहंदी लगाने के अलगे दिन अगर आप बालों में तेल लगा लें, तो इससे भी बाल कंडिशन और ज़्यादा मुलायम बनेंगे। गर्म तेल के मालिश करने से मेहंदी का रंग लंबे समय तक टिकेगा।

मेहंदी की पत्तियां प्रोटीन और एंटीऑक्सीडेंट्स से भरपूर होती हैं, जो स्कैल्प को शांत कर, जड़ों को मज़बूत बनाती हैं, जिससे बालों का झड़ना भी कम होता है। मेंहदी के प्राकृतिक एंटिफंगल और रोगाणुरोधी गुण स्कैल्प की जलन को शांत करते हैं, जिससे खुजली कम होती है और रूसी की समस्या भी कम होती है।

देखा जाए, तो मेहंदी बालों और स्कैल्प से जुड़ी ज़्यादातर दिक्कतों का समाधान करती है। आप इसमें अंडा, नींबू का रस, आंवला पाउडर आदि को मिलाकर भी लगा सकते हैं। तो इंतज़ार किस बात का है, बालों पर मेहंदी लगाएं और फायदे पाएं।

Next Story