लाइफ स्टाइल

गर्मियों में हाई कोलेस्ट्रॉल से हैं परेशान तो खाएं ये फल और सब्जियां

Teja
19 April 2023 7:34 AM GMT
गर्मियों में हाई कोलेस्ट्रॉल से हैं परेशान तो खाएं ये फल और सब्जियां
x

हेल्थ : बदलती जीवनशैली और गलत खानपान के कारण लोग कई बीमारियों के शिकार हो रहे हैं। कोलेस्ट्रॉल बढ़ने की समस्या भी इनमें से एक है। हाई कोलेस्ट्रॉल से हार्ट संबंधी बीमारियों का खतरा बढ़ जाता है। ऐसे में स्वस्थ रहने के लिए कोलेस्ट्रॉल को मेंटेन करना काफी जरूरी है।

वैसे शरीर में दो तरह के कोलेस्ट्रॉल होते हैं- गुड कोलेस्ट्रॉल और बैड कोलेस्ट्रॉल। गुड कोलेस्ट्रॉल से शरीर का मेटाबॉलिज्म सही रहता है, साथ ही ये कई बीमारियों को रोकने में मदद करता है, तो वहीं बैड कोलेस्ट्रॉल के कारण आपको कई गंभीर बीमारियां हो सकती है। तो आइए जानते हैं, गर्मी में कोलेस्ट्रॉल को समान्य रखने के लिए किन फल और सब्जियों का सेवन करें।

गर्मियों में लोग तरबूज खाना काफी पसंद करते हैं। यह शरीर को ठंडक देने के साथ कई समस्याओं से राहत दिलाता है। यह पोषक तत्वों का खजाना है। इसमें मौजूद लाइकोपीन कोलेस्ट्रॉल के लिए सहायक है। आप अपनी डाइट में तरबूज या इसका जूस शामिल कर सकते हैं।

Next Story