लाइफ स्टाइल

चेहरे के दाग़-धब्बों से परेशान हैं तो आज़माएं ये आसान घरेलू उपाय

Subhi
11 Jun 2021 6:23 AM GMT
चेहरे के दाग़-धब्बों से परेशान हैं तो आज़माएं ये आसान घरेलू उपाय
x
महिलाएं हो या पुरुष, सुंदर और साफ त्वचा किसी चाहत नहीं होती।

महिलाएं हो या पुरुष, सुंदर और साफ त्वचा किसी चाहत नहीं होती। लेकिन प्रदूषण, अनियमित खानपान, भागती-दौड़ती और तनाव से भरी ज़िंदगी का असर सीधा हमारे चेहरे पर नज़र आता है। चेहरे पर एक्ने या दाग़ धब्बे आपकी सुंदरता को कम करते हैं, जिससे न सिर्फ आपका आत्मविश्वास कम होता है बल्कि आप तनाव का भी शिकार हो सकते हैं।

अक्सर त्वचा से जुड़ी समस्याओं की वजह से हमारे चेहरे की चमक फीकी पड़ जाती है। इसे ठीक या सुंदर बनाने के लिए क्या कुछ नहीं करते। यहां तक कि हम महंगे से महंगा डर्माटोलॉजिस्ट से भी सलाह करते हैं। लेकिन कई बार इतने जतन करने के बाद भी त्वचा के दाग धब्बे नहीं जाते। आप भी इस समस्या से जूझ रहे हैं तो परेशान मत होने की ज़रूरत नहीं है। हम आपके लिए लाए हैं इस समस्या का समाधान। हम बता रहे हैं कुछ घरेलू नुस्खों के बारे में जो आपकी इस समस्या को चुटकी भर में सुलझा देंगे।
क्यों पड़ते हैं काले धब्बे
काले धब्बों को बढ़ती उम्र की निशानी भी कहा जाता है। काले धब्बे चेहरे के अलावा कंधे, बांह या पीठ पर भी हो सकते हैं। ये धब्बे दिखने में काले या गहरे भूरे रंग के हो सकते हैं। त्वचा में मेलेनिन का स्तर बढ़ने से काले धब्बे हो जाते हैं।
ये भी हो सकती है वजह
हार्मोनल इमबैलेंस
ज़्यादा वैक्सिंग करना
देर तक धूप में रहना
बढ़ती उम्र
घरेलू उपाय
एलोवेरा: दाग-धब्बों को दूर करने के लिए एलोवेरा किसी वरदान से कम नहीं है। रात को एलोवेरा जेल लगा कर सोएं और सुबह चेहरा धो लें। एलोवेरा में बीटा कैरोटीन, विटामिन-ए, विटामिन-बी, विटामिन-सी और विटामिन-ई के अलावा हमारे शरीर में पाए जाने वाले 90% एमिनो एसिड होते हैं।

शहद: पहले आलू को कद्दूकस कर लें। फिर उसमें थोड़ा सा शहद मिलाकर पेस्ट बना लें। इस पेस्ट को अपने काले धब्बों पर 10-20 मिनट के लिए लगा लें। इसके बाद गुनगुने पानी से धो लें। दाग हटाने के लिए शहद का इस्तेमाल पुराने समय से होता आ रहा है।
आलू: आलू को छोटे-छोटे टुकड़ों में काटकर काले धब्बों पर दस मिनट तक लगाए। फिर गुनगुने पानी से धो लें। आंखों के नीचे के काले घेरे हटाने का काम भी आलू करता है। वहीं इसके नियमित इस्तेमाल से चोट के दाग-धब्बे भी कमहो जाते हैं।
प्याज़: प्याज़ को छोटे टुकड़ों में काटकर इसका रस निकाल लें और इसमें एक चम्मच शहद मिला लें। इस रस को अपने दागों पर लगाएं। तीस मिनट के बाद पानी से धो लें।
विटामिन-ई कैप्सूल: बाज़ार में विटामिन-ई के कैप्सूल आसानी से उपलब्ध होते हैं। इन कैप्सूल में छेद कर अंदर के तेल को अपने काले दाग-धब्बों पर लगाएं। रात भर रहने दें और सुबह अपनी त्वचा को पानी से धो लें।


Next Story