लाइफ स्टाइल

चेहरे के दाग धब्बों से हैं परेशान तो अपनाए ये घरेलू उपाय

Tara Tandi
13 Dec 2021 11:07 AM GMT
चेहरे के दाग धब्बों से हैं परेशान तो अपनाए ये घरेलू उपाय
x
चेहरे पर पिम्पल्स होना आम बात है लेकिन पिम्पल्स ठीक होने के बाद इसके छूटे हुए निशान के स्ट्रेस का एक अलग ही लेवल होता है।

जनता से रिश्ता वेबडेस्क। चेहरे पर पिम्पल्स होना आम बात है लेकिन पिम्पल्स ठीक होने के बाद इसके छूटे हुए निशान के स्ट्रेस का एक अलग ही लेवल होता है। पिम्पल्स 3-4 दिन में ठीक हो जाते हैं लेकिन इसके निशान ठीक होकर स्किन क्लियर होने में कई दिन और कभी-कभी तो महीने भी लग जाते हैं। ऐसे में अगर आपको किसी पार्टी या सेलिब्रेशन में जाना हो, तो आप इन निशानों की वजह से कॉन्फिडेंट नहीं करते। ऐसे में एक्ने या पिम्पल्स की कोई क्रीम लगाने के बजाय नेचुरल होम रेमिडीज को ट्राई कर सकते हैं।

एलोवेरा
एलोवेरा स्किन को हाइड्रेट रखने के साथ ही आपके चेहरे से एक्सट्रा ऑयल भी निकाल देता है। एलोवेरा जेल को रात में लगाना सबसे ज्यादा कारगर है। एलोवेरा जेल में 4-5 ड्रॉप्स टी ट्री ऑयल की डालकर इसे रात में सोने से पहले चेहरे पर जरूर लगाएं। इससे रेग्युलर लगाने से आपके पुराने से पुराने पिम्पल्स के निशान भी चेहरे से हट जाएंगे।
मसूर की दाल और कच्चा दूध
मसूर की दाल और कच्चे दूध का फेस पैक भी पिम्पल्स के निशान हटाने में बेहद कारगर है। इसके लिए दाल को एक कटोरी दूध में रात भर भिगोकर रख दें। अगली सुबह इसे पीस लें। इस मिश्रण पिम्पल्स के निशानों पर लगा लें। रोजाना इस पैक को रिपीट करें। इसे लगाने से एक सप्ताह के अंदर आपके चेहरे पर पड़े निशान साफ हो जाएंगे।
लेमन जूस
नींबू की मदद से भी आप पिम्पल्स के निशान दूर कर सकते हैं। इसके लिए नींबू के रस को दाग-धब्बों पर 5-10 मिनट के लिए लगाएं। इसके बाद इसे गुनगुने पानी से धो लें। आपको याद रखना है कि नींबू के रस को बहुत देर तक चेहरे पर लगाकर न रखें, इससे जलन हो सकती है।
आलू का रस
आलू में कैटेकोलेज नामक एंजाइम होता है। इससे स्किन एलर्जी ठीक होने के साथ ही स्किन पर पड़े दाग-धब्बे भी लाइट हो जाते हैं। पिंपल्स के निशान के लिए कच्चे आलू के रस को रोजाना 10-15 मिनट के लिए लगा सकते हैं।
टमाटर
टमाटर विटामिन-सी से भरपूर होता है। चेहरे पर टमाटर का जूस लगाने से न सिर्फ पिम्पल्स के निशान ठीक हो जाते हैं बल्कि इससे स्किन भी ग्लोइंग बनती है। आपको टमाटर काटकर धीरे-धीरे अपनी स्किन पर रगड़ना चाहिए।


Next Story