लाइफ स्टाइल

कब्ज से है परेशान तो आज से ही शुरू कर दें इन चीजों का सेवन

Manish Sahu
2 Sep 2023 1:21 PM GMT
कब्ज से है परेशान तो आज से ही शुरू कर दें इन चीजों का सेवन
x
लाइफस्टाइल: बदलती लाइफ स्टायल और खान पान के साथ बदलती दिनचर्या ने सबकुछ बदलकर रख दिया है। ऐसे में लोगों को पेट से जुड़ी कई समस्याओं का सामना करना पड़ता है और उसमें से ही एक है कब्ज जो लोगों को परेशान करती है। ऐसे में आप भी अगर कब्ज से परेशान है तो आपको बता रहे है इसके उपाय।
इसबगोल
आप कब्ज की समस्या से परेशान हैं तो आपको रोजाना दूध के साथ इसबगोल का सेवन करना चाहिए। इसके लिए सुबह उठने के बाद एक गिलास दूध में 2 चम्मच इसबगोल मिलाकर आप सेवन करेंगे तो आपको फायदा मिलेगा।
नींबू
कब्ज की समस्या को दूर करने के लिए आप नींबू का उपयोग कर सकते है। इसके लिए रोजाना सुबह उठने के बाद आप एक गिलास गुनगुने गर्म पानी में एक चम्मच नींबू का रस मिलाकर सेवन करें। आपको कब्ज की समस्या में फायदा मिलेगा।
Next Story