लाइफ स्टाइल

अगर आप हरियाली तीज को पूरी धूमधाम से मनाने की सोच रहे हैं तो घर को सजाने के लिए अपनाएं ये टिप्स

Tara Tandi
15 July 2022 12:36 PM GMT
अगर आप हरियाली तीज को पूरी धूमधाम से मनाने की सोच रहे हैं तो घर को सजाने के लिए अपनाएं ये टिप्स
x
सावन का महीना लगते ही त्योहारों की शुरूआत भी हो जाती है। सावन के महीने में सुहागिनें पति की लंबी उम्र के लिए व्रत करती हैं

जनता से रिश्ता वेबडेस्क। सावन का महीना लगते ही त्योहारों की शुरूआत भी हो जाती है। सावन के महीने में सुहागिनें पति की लंबी उम्र के लिए व्रत करती हैं। सावन शुक्ल पक्ष की तृतीया तिथि को हरियाली तीज मनाई जाती है। इस दिन महिलाएं सौभाग्य की कामना के लिए भगवान शंकर और पार्वती की पूजा करती हैं। इसके साथ ही महिलाएं व्रत भी रखती हैं। लेकिन ये त्योहार केवल व्रत और पूजा से ही नहीं जुड़ा है। हरियाली तीज को पूरे जोश और उल्लास के साथ सुहागिन स्त्रियां मनाती हैं। घर की और मंदिर की साज-सज्जा के साथ ही खुद के श्रंगार का भी पूरा ध्यान रखती हैं। तो इस हरियाली तीज आप अगर पूरे धूम-धाम से मनाने की सोच रही हैं। तो इस तरह के घऱ और पूजा घर को सजाएं।

पूजा की थाली
किसी भी व्रत और पूजा में सबसे जरूरी है पूजा की तैयारी। इसके लिए एकस थाल सजाना बेहतर होगा। आप अगर महिलाओं के साथ मिलकर पूजा करने वाली हैं। तो अपनी पूजा की थाली को खूबसूरत तरीके से सजाएं। थाली को रंग बिरंगे कलर और फूलों से सजाने के साथ ही दीया रखने के लिए फैंसी दिया रखें। साथ ही कुमकुम, हल्दी, रोली और दही वगैरह को थाली में रखने के लिए छोटे कंटेनर बनाकर तैयार करें। इससे आपका पूजा का सामान फैलेगा नहीं। साथ ही लाल चूड़ी, बिंदी के साथ इसे कलरफुल बनाएं।
सजाएं मुख्य द्वार
पूरे घर को सजाने की मेहनत अगर नहीं करना चाहतीं तो पूजा घर के साथ आप घर के मेन डोर को सजा दें। ऐसा करने से घर में फेस्टिवल वाली फीलिंग आएगी। साथ ही घर में आने वाले लोगों का ध्यान भी इस ओर भरपूर जाएगा। फ्रेश गुलाब और गेंदे की लड़ी से आप अपने मेनडोर को सजाएं। साथ ही इसमे कलरफुल लाइट को लगाना ना भूलें।
बैठने की व्यवस्था
अगर घर में आप महिलाओं को बुला रही हैं। पूजा के साथ ही मेहंदी लगाने के लिए और फेस्टिवल एंज्वॉय करने के लिए। तो उनके बैठने की अच्छी व्यवस्था करें। कलरफुल कुशन के साथ ही गद्दे और चादरों को सजाएं। साथ ही किसी एक जगह पर हर किसी के बैठने की व्यवस्था करें। जिससे कि सब एक साथ एंज्वॉय कर सकें। इसके साथ ही आजकल सेल्फी और फोटोज का ट्रेंड है। तो फोटोबूथ की अरेंजमेंट जरूर करें।
Next Story