लाइफ स्टाइल

अगर आप हैं दुल्हन की बेस्ट फ्रेंड, तो मेहंदी सेरेमनी के लिए ट्राई करें ये आउटफिट्स

SANTOSI TANDI
9 Oct 2023 1:01 PM GMT
अगर आप हैं दुल्हन की बेस्ट फ्रेंड, तो मेहंदी सेरेमनी के लिए ट्राई करें ये आउटफिट्स
x
तो मेहंदी सेरेमनी के लिए ट्राई करें ये आउटफिट्स
घर की शादी के लिए तो हम अच्छे कपड़े और लुक को क्रिएट करते हैं। लेकिन जब शादी बेस्ट फ्रेंड की हो तो इसके लिए सबसे अलग लगना तो बनता है। ऐसे में आप मेहंदी फंक्शन के लिए ट्राई कर सकती हैं यहां बताए गए आउटफिट। ये स्टाइलिश के साथ-साथ ट्रेंडी भी हैं। इन्हें ट्राई करके आप बेहद सुंदर लगेंगी। आपकी दोस्त भी आपकी जमकर तारीफ करेगी। चलिए जानते हैं कौन से आउटफिट आप मेहंदी फंक्शन में वियर कर सकती हैं।
शरारा सेट करें वियर
अगर आप अपनी बेस्ट फ्रेंड की शादी में खूबसूरत लगना चाहती हैं तो इस फोटो में नजर आ रहे आुटफिट को वियर कर सकती हैं। इसके लिए आप शरारा सेट को वियर कर सकती हैं। देबिना ने भी इस तरीके के आउटफिट को वियर किया है। जिसमें ऊपर का कुर्ता प्रिंटेड है और नीचे का शरारा प्लेन है। चुन्नी नेट की दी गई है। इस आउटफिट को आप भी मार्केट से खरीदकर वियर कर सकती हैं। इस तरीके का सूट आपको 2000 से 3000 की रेंज में मिल जाएगा। इसे वियर करें और अपनी फ्रेंड की शादी को एन्जॉय करें।
धोती स्टाइल आउटफिट
आजकल हर किसी को पसंद होता है कि वो स्टाइलिश लगे। अगर आप भी इस तरीके के लुक को पसंद करती हैं तो आप अपनी दोस्त की शादी में धोती स्टाइल आउटफिट (मेहंदी आउटफिट डिजाइन) को वियर कर सकती हैं। इसमें आपको ये को-ऑर्ड सेट मिलेगा। इसमें आपको ऊपर का टॉप सीक्वेंस वर्क में मिलेगा। इसके साथ जैकेट अटैच मिलेगी। सोनाली बेंद्रे के इस लुक को आप ट्राई कर सकती हैं इसे ने डिजाइन किया है। मार्केट से आप भी इस तरीके के आउटफिट 1000 से 2000 की रेंज में खरीद सकती हैं।
हैवी वर्क अनारकली सूट
आजकल अनारकली में भी आपको कई सारे लेटेस्ट डिजाइन मिल जाएंगे। जिन्हें वियर करके आप अपने लुक को परफेक्ट बना सकती हैं। इसके लिए आप मानुषी छिल्लर के इस सूट डिजाइन लुक को वियर कर सकती हैं। इसमें उन्होंने व्हाइट कलर का अनारकली सूट वियर किया है। जिसमें ब्लू कलर से एम्ब्राइडरी हो रखी है। आप चाहे तो किसी और कलर के सूट को खरीद सकती हैं। मार्केट में इसी तरीके के हैवी सूट आपको 1000 से 1500 की रेंज में अच्छे डिजाइन में मिल जाएंगे।
Next Story