लाइफ स्टाइल

यदि आप दांतों के पीलेपन से है, तो आपकी परेशानी दूर करेंगे ये फल जानिए

Nidhi Markaam
23 Jan 2022 1:53 PM GMT
यदि आप दांतों के पीलेपन से है, तो आपकी परेशानी दूर करेंगे ये फल जानिए
x
मजबूत और चमकदार दांत न सिर्फ खूबसूरती में चांद लगाते हैं बल्कि अच्छी सेहत की भी निशानी होते हैं। यह बात तो सब जानते हैं कि दांतों को मजबूत बनाने के लिए कैल्शियम रिच फूड्स खाने की सलाह दी जाती है।

जनता से रिश्ता वेबडेस्क| मजबूत और चमकदार दांत न सिर्फ खूबसूरती में चांद लगाते हैं बल्कि अच्छी सेहत की भी निशानी होते हैं। यह बात तो सब जानते हैं कि दांतों को मजबूत बनाने के लिए कैल्शियम रिच फूड्स खाने की सलाह दी जाती है। लेकिन दांतों के पीलेपन को दूर करने के लिए क्या किया जाए। दरअसल, दांतों में पीलापन स्मोकिंग, ओरल हाइजिन का ध्यान न रखने, जेनेटिक या फिर खराब डाइट की वजह से होता है। ऐसे में इस समस्या से छुटकारा पाने के लिए ये फूड्स आपकी मदद कर सकते हैं।

स्ट्रॉबेरी-
स्ट्रॉबेरी में मैलिक ऐसिड नाम का नेचुरल एंजाइम पाया जाता है जो दांतों का पीलापन दूर कर उन्हें नेचुरल सफेद बनाने मे मदद करता है। साथ ही स्ट्रॉबेरी में मौजूद फाइबर मुंह के बैक्टीरिया को दूर करने में भी मदद करते हैं।
सेब-
सेब में मैलिक एसिड पाया जाता है, जो मुंह में लार बनता है। ये लार दांतों का पीलापन दूर करने में मदद कर सकता है।
]
केला-
केले में प्रचूर मात्रा में विटामिन-सी, डाइटरी फाइबर, विटामिन बी 6 और मैंगनीज पाया जाता है। जो दांतों की गंदगी को हटाने में मदद कर सकता हैं। इसके लिए केले के छिलके के सफेद वाले हिस्से से दांतों को 1 से 2 मिनट के लिए रगड़ना है। इससे दांतों को केले के छिलके में मौजूद सभी पोषण तत्व मिल जाते हैं। इसके बाद ब्रश जरूर करें। हफ्ते में 3 बार ऐसा करें।


Next Story