लाइफ स्टाइल

जोड़ों में दर्द से हैं परेशान तो लहसुन, अदरक और नींबू से बनाएं नेचुरल डिटॉक्स ड्रिंक

jantaserishta.com
30 March 2026 2:33 PM IST
जोड़ों में दर्द से हैं परेशान तो लहसुन, अदरक और नींबू से बनाएं नेचुरल डिटॉक्स ड्रिंक
x
नई दिल्ली: आजकल की भागदौड़ भरी जिंदगी में हम अक्सर अपनी सेहत को नजरअंदाज कर देते हैं। जंक फूड का बढ़ता सेवन, अधिक तेल-मसाले, तनाव और पर्याप्त नींद की कमी शरीर पर नकारात्मक असर डालते हैं। इनसे शरीर में धीरे-धीरे सूजन (इन्फ्लेमेशन) बढ़ने लगती है, जो आगे चलकर जोड़ों में दर्द, लगातार थकान, पाचन संबंधी दिक्कतें और हृदय रोग जैसी गंभीर समस्याओं का कारण बन सकती है। ऐसे में जरूरी है कि समय रहते शरीर को अंदर से साफ और संतुलित रखा जाए, ताकि इन बीमारियों से बचा जा सके।
हमारे घर में रोज इस्तेमाल होने वाली कुछ चीजें जैसे लहसुन, अदरक, काली मिर्च और नींबू सिर्फ खाने का स्वाद ही नहीं बढ़ातीं, बल्कि शरीर के लिए किसी दवा से कम भी नहीं हैं। इन सबको मिलाकर एक आसान सा टॉनिक बनाया जा सकता है जो शरीर की अंदरूनी सफाई करने में मदद करता है।
लहसुन एक नेचुरल एंटीबायोटिक की तरह काम करता है। ये शरीर में बैक्टीरिया और इंफेक्शन से लड़ने में मदद करता है और सूजन को कम करता है। अदरक शरीर को गर्म रखता है और पाचन को बेहतर बनाता है। अगर आपको गैस, ब्लोटिंग या पेट भारी रहने की समस्या रहती है, तो अदरक काफी फायदेमंद है।
वहीं, काली मिर्च मेटाबॉलिज्म को तेज करती है और शरीर में जमी गंदगी को निकालने में मदद करती है। नींबू विटामिन C से भरपूर होता है, इम्युनिटी को मजबूत बनाता है और शरीर को डिटॉक्स करने में मदद करता है। इन सबको मिलाकर एक ड्रिंक बनाना बहुत आसान है। एक गिलास पानी में थोड़ा सा कुटा हुआ अदरक, 1-2 लहसुन की कलियां और एक चुटकी काली मिर्च डालकर 5-10 मिनट तक उबाल लें। फिर इसे छानकर उसमें आधा नींबू निचोड़ लें।
हालांकि ये कोई जादुई इलाज नहीं है जो एक दिन में असर दिखा दे। अगर आप इस ड्रिंक को नियमित रूप से पीते हैं और साथ में हेल्दी लाइफस्टाइल अपनाते हैं तो धीरे-धीरे आपको फर्क महसूस होने लगेगा। शरीर हल्का लगेगा, थकान कम होगी और पाचन भी बेहतर होगा।
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story