लाइफ स्टाइल

अपने दोस्तों या परिवार संग घूमने का प्लान बना रहे हो तो दिल्ली के आसपास मौजूद हैं ये जगह बेहद खास

Teja
2 Oct 2021 2:34 PM GMT
अपने दोस्तों या परिवार संग घूमने का प्लान बना रहे हो तो दिल्ली के आसपास मौजूद हैं ये जगह बेहद खास
x
अगर आप घूमने का शौक रखते हैं, तो यकीनन फिर आप घर पर कम ही टिकते होंगे या फिर कुछ एक समय बाद जरूर घूमने का प्लान बनाते होंगे।

जनता से रिश्ता वेबडेस्क। अगर आप घूमने का शौक रखते हैं, तो यकीनन फिर आप घर पर कम ही टिकते होंगे या फिर कुछ एक समय बाद जरूर घूमने का प्लान बनाते होंगे। अमूमन देखा जाता है कि लोग देश ही नहीं विदेशों की खास जगहों पर भी घूमने के लिए जाते हैं। वहीं, बात अगर भारत की करें, तो यहां लोग हिल स्टेशन से लेकर भारतीय इतिहास को बेहद करीब से देखने के लिए नई-नई जगहों पर जाते हैं। लेकिन अगर पूछा जाए कि आप दिल्ली के आसपास कितना घूमे हैं, तो आप यही कहेंगे कि दिल्ली के आसपास भला घूमने की कौन सी जगह हैं? लेकिन आपको बता दें कि दिल्ली के आसपास घूमने की इतनी खूबसूरत जगह हैं, जो काफी पास होने के साथ ही बजट में भी हो सकती हैं। इसलिए अगर आप चाहें तो एक बार तो दिल्ली के आसपास मौजूद इन जगहों पर जा सकते हैं, जिनके बारे में हम आपको बताने जा रहे हैं। तो चलिए जानते हैं इन जगहों के बारे में, जहां आप अपने दोस्तों या परिवार संग घूमने का प्लान बना सकते हैं।

चौखी टाणी
अगर आप राजस्थान नहीं गए हैं, तो आप चौखी टाणी जाकर बिल्कुल वैसा ही अनुभव ले सकते हैं, जैसा आपको राजस्थान में मिलेगा। ये जगह दिल्ली और हरियाणा के बॉर्डर से महज आधे घंटे की दूरी पर स्थित है। यहां आप राजस्थानी खाने का स्वाद ले सकते हैं और साथ ही यहां आप कठपुतली डांस, राजस्थानी डांस और ऊंट की सवारी भी कर सकते हैं।
तिल्यार झील
आप अगर झील किनारे बैठना चाहते हैं, झील किनारे पिकनिक मनाना चाहते हैं आदि। तो आप तिल्यार झील जा सकते हैं, जो रोहतक में स्थित है। यहां लोग अपने परिवार और दोस्तों संग पहुंचते हैं। यहां आप शांति के पल बिताने के साथ ही बोटिंग का भी लुत्फ उठा सकते हैं।
प्रतापगढ़ फार्म्स
दिल्ली से प्रतापगढ़ फार्म्स की दूरी लगभग 58 किलोमीटर है। यहां जाकर आपको ऐसा अनुभव मिलेगा, जैसे आप गांव में है। यहां आप घोड़े और उंट की सवारी का आनंद लेने के साथ ही पेंटिंग और घड़े बनाने का भी लुत्फ उठा सकते हैं।
ओखला बर्ड सेंचुरी
अगर आप प्रकृति प्रेमी हैं, तो दिल्ली और नोएडा बॉर्डर पर स्थित ओखला बर्ड सेंचुरी आपका इंतजार कर रही है। यहां आपको पक्षियों की कई प्रजातियां मिल जाएंगी और साथ ही आप यहां सुकून के पल भी बिता सकते हैं। दूर-दराज से काफी संख्या में लोग यहां घूमने आते हैं।

Next Story