लाइफ स्टाइल

मानसून में बिहार ट्रिप जाने की प्लानिंग कर रहे है, तो हम आपको बिहार की खूबसूरती कुछ ऐसी जगह के बारे में बता रहे है, जहा जाने के बाद मन मोह लेगी ये जगहें

Neha Dani
15 July 2023 11:59 AM GMT
मानसून में बिहार ट्रिप जाने की प्लानिंग कर रहे है, तो हम आपको बिहार की खूबसूरती कुछ ऐसी जगह के बारे में बता रहे है, जहा जाने के बाद मन मोह लेगी ये जगहें
x
लाइफस्टाइल: बिहार का नाम सुनते ही सबसे पहले लिट्टी-चोखा और फिर बुद्ध की नगरी का ख्याल आता है। यह राज्य अपने आप में एक विस्तृत खजाना है जो पवित्र, ऐतिहासिक और अद्भुत जगहों के रूप में भी फेमस है।
बिहार में ऐसी कई हसीन और लोकप्रिय जगहें मौजूद हैं जहां सिर्फ भारतीय ही नहीं, बल्कि विदेशी सैलानी भी समय-समय पर घूमने के लिए पहुंचते रहते हैं। पटना और बोधगया जैसे शहरों में तो हर रोज पर्यटक घूमने के लिए पहुंचते रहते हैं।
बिहार में कुछ ऐसी भी जगहें हैं जहां मानसून में जाने का एक अलग ही मजा होता है। मानसून के इन जगहों की खूबसूरती चरम पर होती है। इसलिए इस आर्टिकल में हम आपको बिहार की कुछ ऐसी जगहों के बारे में बताने जा रहे हैं, जहां मानसून में आप भी घूमने पहुंच सकते हैं।
बिहार में घूमने की बात होती है तो सबसे पहले राजगीर का नाम जरूर शामिल रहता है। यह बिहार का एक ऐसा शहर है जहां हर मौसम में सैलानी घूमने के लिए पहुंचते रहते हैं। खासकर, सर्दी और मानसून के मौसम में हजारों पर्यटक घूमने के लिए पहुंचते हैं।
हसीन पहाड़, घंटे जंगल और प्राचीन गुफाएं राजगीर की खूबसूरती में चार चांद लगाने का कम करते हैं। खासकर पहाड़ और घने जंगलों को मानसून के समय एक्सप्लोर करने के लिए लाखों की संख्या में सैलानी पहुंचते हैं। राजगीर में आप ग्रिधाकुटा, शांति स्तूप, साइक्लोपियन दीवार और सोन भंडार जैसी जगहों को एक्सप्लोर कर सकते हैं। इसके अलावा शीशा का पुल भी आकर्षण का केंद्र रहता है।
कैमूर
घूमने के मामले में कैमूर को बिहार का खजाना माना जाता है। बिहार का यह एक ऐसा शहर है जहां मानसून के समय कुछ अलग ही नजारा होता है। यह नेचर लवर्स के बीच काफी फेमस माना जाता है। कहा जाता है कि इस शहर की खूबसूरती के आगे बिहार का कोई भी शहर टक्कर नहीं दे सकता है।
मानसून में बहती नदी, झील, झरने और पक्षियों की आवाज किसी को भी अपना दीवाना बन सकती हैं। इसलिए कई लोग कैमूर की पहाड़ियों को बिहार का जन्नत ही मानते हैं। कैमूर में आप कैमूर श्रृंखला, करकट जलप्रपात, तेलहार कुंड और कैमूर नेशनल पार्क जैसी बेहतरीन जगहों को एक्सप्लोर कर सकते हैं। यहां आप ट्रैकिंग का भी लुत्फ उठा सकते हैं।
वाल्मीकिनगर
वाल्मीकि नगर बिहार के पश्चिम चंपारण जिले की छोटी, लेकिन बेहद ही खूबसूरत और हसीन जगह है।नदियों और नेपाल की सीमा के पास में मौजूद होने के चलते यह स्थान पर्यटकों के लिए बेहद ही खास माना जाता है।
वाल्मीकिनगर और नेपाल की सीमा जो नदी अलग करती है उस नदी के किनारे-किनारे हजारों पर्यटक घूमने के लिए पहुंचते हैं। आपको बता दें कि वाल्मीकिनगर घंटे और खूबसूरत जगंलों के लिए काफी फेमस है। इसके अलावा वाल्मीकिनगर जंगल टाइगर रिज़र्व के लिए फेमस फेमस है।
Next Story