लाइफ स्टाइल

हनीमून में जाने का बना रहे हो प्लान तो 10 हजार से करे ट्रिप प्लान जाने कैसे?

Om Prakash
20 Feb 2024 3:22 PM GMT
हनीमून में जाने का बना रहे हो प्लान तो 10 हजार से करे ट्रिप प्लान जाने कैसे?
x
कम बजट होने की वजह से अक्सर कई कपल्स अपना हनीमून ट्रिप प्लान कैंसिल कर देते हैं। उन्हें लगता है कि अगर वह हनीमून पर जाना चाहते हैं, तो इसके लिए उन्हें 20 हजार से लेकर 50 हजार का खर्चा तो आएगा ही। यही वजह है कि वह हनीमून पर जाने का प्रोग्राम कैंसिल कर देते हैं, लेकिन अब आपको ऐसा करने की जरूरत नहीं है। क्योंकि आप मात्र 10 हजार में अपना हनीमून ट्रिप प्लान कर सकते हैं। आज के इस आर्टिकल में हम आपको कुछ ऐसी जगहों के बारे में बताएंगे, जहां के लिए आप सस्ते में ट्रिप प्लान कर सकते हैं।
चेरापूंजी मेघालय राज्य में स्थित यह जगह भारत का सबसे अच्छा बजट हनीमून प्लेस है। सस्ते में सुंदर जगह ढूंढ रहे हैं, तो आपको यहां जाने का प्लान बनाना चाहिए। यहां हरे-भरे पेड़ों के बीच स्थित पहाड़ से गिरता झरना और उसकी ध्वनि आपको सुकून का अहसास करवाएगा। (कश्मीर की तरह बेहद खूबसूरत है हिमाचल प्रदेश का ये गांव) यह झरना सबसे सुंदर झरनों की लिस्ट में आता है। यहां आप डेनथलेन फॉल्स, थांगखारंग पार्क और माव्समाई गुफा रोड देखने जाना न भूलें। यहां प्रति व्यक्ति घूमने का खर्चा करीब 5 हजार रुपये तक आता है। कपल्स यहां 10 हजार में आराम से हनीमून मनाकर वापस आ सकते हैं।
इसके लिए आपको दिल्ली से गुवाहाटी के लिए ट्रेन टिकट लेनी होगी। 600 से 700 रुपये में आपको स्लीपर कोच में टिकट मिल जाएगा। इस तरह आपका आने-जाने का खर्चा 3000 हजार रुपये में आसानी से हो जाएगा। यहां होटल आपको 1000 से 1500 रुपये के बीच मिल जाएंगे। चिकमंगलूर हनीमून के लिए आप कर्नाटक के चिकमंगलूर जाने का प्लान भी बना सकते हैं। कपल्स के लिए ये एक रोमांटिक प्लेस हो सकता है। यहां चारों तरफ हरे-भरे पेड़ और सुंदर साफ सड़के आपका मन मोह लेंगी। यहां के शांत होमस्टे और ऊंचे-ऊंचे पहाड़ कपल्स को बेहद सुकून देते हैं। (मार्च महीने में इन जगहों का मौसम रहता है सबसे अच्छा)
यहां आप अगर ट्रेन से जा सकते हैं, तो प्रति व्यक्ति स्लीपर कोच में टिकट का प्राइस 700 से 800 रुपये आएगा। होटल आपको 1500 से 2000 रुपये में मिल जाएंगे। यहां हनीमून ट्रिप प्लान करने पर टोटल खर्चा 10,000 से 15,000 रुपये तक आता है। कुर्सियांग
कपल्स के लिए बंगाल का कुर्सियांग भी हनीमून मनाने के लिए बेस्ट जगह है। इस जगह पर साल साल में किसी भी महीने में हनीमून का प्लान कर सकते हैं। क्योंकि यहां पूरे साल मौसम सुहाना रहता है। ये जगह दार्जिलिंग से नजदीक है, इसलिए यहां चारो तरफ आपको चाय के बागान नजर आएंगे। लेकिन आपको इस जगह के लिए सीधी ट्रेन नहीं मिलेगी। इसलिए सबसे पहले आपको जलपाईगुड़ी के लिए ट्रेन लेनी होगी। यहां कुर्सियांग की दूरी लगभग 2 घंटे की है। अब बस या टैक्सी के जरिए यहां पहुंच सकते हैं।
Next Story