लाइफ स्टाइल

दोस्तों के साथ कैम्पिंग की योजना बना रहे हैं, तो इन टिप्स को जरूर करें फॉलो

SANTOSI TANDI
14 Sep 2023 8:45 AM GMT
दोस्तों के साथ कैम्पिंग की योजना बना रहे हैं, तो इन टिप्स को जरूर करें फॉलो
x
तो इन टिप्स को जरूर करें फॉलो
अगर आप रोज-रोज ऑफिस जाकर बोर हो गए हैं, तो आपको अपने दोस्तों के साथ कैंपिंग ट्रिप का प्लान बनाना चाहिए। यह ट्रिप बिल्कुल एक एडवेंचर ट्रिप की तरह होती है, जिसमें आपको सब कुछ खुद करना होगा। जहां कुछ लोग पहाड़ों पर जाकर खुले आसमान के नीचे सोना पसंद करते हैं, तो वहीं कुछ लोगों को घने जंगलों में कैम्पिंग यात्रा पर जाना पसंद होता है।
ऐसी ट्रिप अगर आप अपने पार्टनर या 5 से 6 दोस्तों के साथ प्लान करते हैं, तो आपको काफी मजा आएगा। आज के इस आर्टिकल में हम आपको कैम्पिंग के दौरान प्रयोग में आने वाली जरूरी चीजों के बारे में बताने वाले हैं। आप इन आसान टिप्स को फॉलो करके अपनी कैम्पिंग को आसान बना सकते हैं।
टेंट/तकिया
अगर आप कैम्पिंग पर जा रहे हैं, तो टेंट लेकर जाना तो कभी न भूलें। क्योंकि यही टेंट आपकी रात को आनंदमय बनाने में मदद करेगा। पूरे दिन ट्रैवल के बाद आपको रात में अच्छी नींद की जरूरत होगी, इसलिए यात्रा के दौरान टेंट और तकिया लेकर जरूर जाएं। इसके साथ ही बारिश में भी ये टेंट आपको भीगने से बचाएगा। इसलिए कैम्पिंग के लिए टेंट का होना काफी जरूरी है। (बजट में इन हिल स्टेशन की करें सैर)
दवाइयां
कैम्पिंग एक तरह से एडवेंचर ट्रिप होता है, इसलिए इस यात्रा के दौरान छोटी-मोटी चोट लगना स्वाभाविक है। आप इस यात्रा के दौरान घने जंगलों में ट्रैवल करते हैं, इसलिए आपको अपने साथ जरूरी दवाइयां लेकर चलना चाहिए। इसके साथ मच्छर और कीड़े मारने वाली दवा भी साथ लेकर जाना न भूलें।
कपड़े-जूते
अगर आप यह ट्रिप बच्चों के साथ प्लान कर रहे हैं, तो आपको एक या दो जोड़ी कपड़े और जूते साथ में लेकर जाना जरूर चाहिए। साथ ही अगर आप दोस्तों के साथ भी ट्रैवल कर रहे हैं, तो भी आपके पास एक्स्ट्रा कपड़े होने चाहिए।
ऐसा इसलिए क्योंकि यात्रा के दौरान आपके कपड़े गंदे या फिर भीग सकते हैं। भीगे हुए कपड़े पहनकर पूरे दिन यात्रा करने पर आप बीमार हो सकते हैं। (नोएडा के पास खूबसूरत वादियां)
खाना बनाने की सभी जरूरी चीजें
कैम्पिंग का मतलब यह होता है कि आपको सभी कार्य खुद करने होंगे। यहां आपको खाने के लिए रेस्टोरेंट नहीं मिलेंगे और न ही पीने के लिए साफ पानी। इसलिए कैम्पिंग यात्रा के दौरान आपको अपने खाने पीने की सभी जरूरी चीजों की व्यवस्था करके चलना होगा।
आज के आर्टिकल में बस इतना है। अगर आपको यह आर्टिकल पसंद आया है, तो इसे अपने दोस्तों के साथ शेयर करना न भूलें।
Next Story