- Home
- /
- लाइफ स्टाइल
- /
- Mcleodganj जा रही हैं...
लाइफ स्टाइल
Mcleodganj जा रही हैं तो इन 5 चीजों का लुत्फ उठाना ना भूलें
SANTOSI TANDI
9 Jun 2023 12:28 PM GMT

x
लुत्फ उठाना ना भूलें
मैक्लोडगंज किसी जन्नत से कम नहीं है। ऐसे में हर साल यहां लाखों के तदाद में पर्यटक घूमने आते रहते हैं। यह प्रसिद्ध तिब्बती आध्यात्मिक नेता दलाई लामा का घर होने के कारण भी यर जगह लोकप्रिय है। चारों ओर पहाड़ियों से घिरा मैक्लोडगंज अपनी खूबसूरती के लिए जाना जाता है। आज के इस आर्टिकल में हम आपको बताएंगे कि मैक्लोडगंज जा रही हैं तो किन 5 चीजों का लुत्फ उठाना चाहिए।
त्रिउंड, मैक्लोडगंज
त्रिउंड ट्रेक करके आप काफी खूबसूरत नजारों का आनंद उठा सकती हैं। धर्मशाला से कुछ किलोमीटर की दूरी पर 2828 मीटर की ऊंचाई पर स्थित है त्रिउंड। ऐसे में अगर आप कोई छोटा ट्रेक करना चाहती हैं तो यहां जा सकती हैं। आप चाहे तो यहां रात के समय कैम्पिंग भी कर सकती हैं। गर्मी के दिनों में यह जगह आपके लिए बेस्ट साबित हो सकती हैं।
भागसूनाथ मंदिर
भागसूनाथ मंदिर धर्मशाला में एक प्रमुख मंदिर है। हिंदू भगवान शिव को समर्पित, मंदिर मध्यकाल की कला और संस्कृति को दर्शाता है। इस मंदिर के परिसर के भीतर सुंदर तालाब हैं। यात्री तालाब में कई बाघ के सिर से पानी के झरने देख सकते हैं। भागसुनाग वॉटरफॉल मुख्य सड़क पर स्थित है जो मैक्लोडगंज और धर्मशाला को जोड़ता है।(मोरनी हिल्स पर इन एडवेंचर एक्टिविटीज का उठाएं मजा)
इसे भी पढ़ें : दिल्ली से महज 5 हजार में घूम आएं मैक्लॉडगंज, इस तरह बनाएं बजट
नामग्याल मठ
नामग्याल मठ मैक्लोडगंज में स्थित है। यह तिब्बत के बाहर सबसे बड़ा तिब्बती मंदिर है। इसे 14वें दलाई लामा के मठ के रूप में भी जाना जाता है। यहां करीब 200 भिक्षु रहते हैं जो इस मंदिर की देख- रेख से लेकर सभी काम करते हैं। यहां भी आप घूमने जा सकती हैं इसकी खूबसूरती का अंदाजा लगाना मुश्किल है।
इसे भी पढ़ें : मैक्लॉडगंज में इन एडवेंचर एक्टिविटीज का लुत्फ़ उठाना न भूलें
मिंकियानी दर्रा
मिंकियानी दर्रा एडवेंचर पसंद करने वालों के लिए किसी जन्नत से कम नहीं है। यहां से आपको शानदार दृश्य देखने को मिलने वाला है। अगर आपको फोटोग्राफी पसंद है तो आपको लिए यह जगह किसी जन्नत से कम नहीं है।
करेरी झील
करेरी झील बेहद ही खूबसूरत है यह मैक्लोडगंज से काफी पास में है तो अगर आप मैक्लोडगंज जाने का प्लान बना रही हैं तो इस जगह पर जाना ना भूलें। यहां पर्यटक झील की खूबसूरती का आनंद लेने जाते हैं। इस आर्टिकल के बारे में अपनी राय भी आप हमें कमेंट बॉक्स में जरूर बताएं। साथ ही, अगर आपको यह लेख अच्छा लगा हो तो इसे शेयर जरूर करें व इसी तरह के अन्य लेख पढ़ने के लिए जुड़ी रहें आपकी अपनी वेबसाइट हरजिन्दगी के साथ।
Next Story