लाइफ स्टाइल

मछली खाने के हैं शौकीन तो हो जाएं सावधान, हो सकती है ये गंभीर बीमारी

SANTOSI TANDI
21 Sep 2023 2:31 PM GMT
मछली खाने के हैं शौकीन तो हो जाएं सावधान, हो सकती है ये गंभीर बीमारी
x
हो सकती है ये गंभीर बीमारी
नॉन वेज आइटम में लोगों को मछली खाना काफी पसंद आता है। ये टेस्ट में तो काफी अच्छा लगता ही है सेहत के लिहाज से भी फायदेमंद है। इसमें कई सारे पोषक तत्व पाए जाते हैं जो इम्यूनिटी मजबूत करने के साथ मेमोरी और दिल को भी स्वस्थ रखता है। लेकिन अगर आप सावधानी के साथ इसे ना खाएं और जरूरत से ज्यादा खाने लगें तो आपको गंभीर परिणाम भुगतने पड़ सकते हैं।
अनकुक्ड और दूषित मछली के चलते हुआ इंफ्क्शन
रिपोर्टस के मुताबिक कैलिफॉर्निया में रहने वाली एक 40 साल की महिला को मछली खाने के बाद भारी खामियाजा उठाना पड़ा। महिला मछली खाने के बाद बीमार हो गई। महिला को अपने दोनों हाथ और पैर खोने पड़े। दरअसल महिला ने तिलापिया नाम की मछली खरीदी थी,वो मछली विब्रियो वलनिफीकस नाम के बैक्टीरिया से दूषित थी। बैक्टीरिया ने महिला को इस तरह से नुकसान पहुंचाया कि धीरे-धीरे उसके हाथ की उंगलियां ,पैर होठ काले ( डार्क लिप्स को ऐसे बनाएं गुलाबी) पड़ने लगे। शरीर के कई जरूरी अंग भी खराब होने लगे। महिला को जीवित रखने के लिए आखिर में उसके हाथ पैर काटने पड़े।
आपको बता दें कि विब्रियो वल्निफिकस एक घातक जीवाणु है जो कच्चे भोजन और जल में पाया जाता है। एक्सपर्ट कहती हैं कि जब मछली या कोई भी सी फूड ठीक से ना पकाया गया हो तो इंफेक्शन का खतरा हो सकता है। आइए एक्सपर्ट से जानते हैं किन सावधानियों के साथ मछली को डाइट में शामिल करना चाहिए। इस बारे में जानकारी दे रही हैं परिणीता कौर सीनियर कंसल्टेंट इंटरनल मेडिसिन,आकाश हेल्थ केयर
इन सावधानियों के साथ डाइट में शामिल करें मछली
जब भी मछली खरीदें ताजी मछली ही खरीदें, बासी मछली खाने से आपको इंफेक्शन का खतरा हो सकता है।
कभी भी डैमेज मछली ना खरीदें इससे भी संक्रमण का खतरा हो सकता है।
जब भी मछली खरीदें उसे 2 दिन से ज्यादा स्टोर करके ना रखें।
मछली के प्रकार पर हमेशा ध्यान रखें, दूषित या वर्जित मछली खाने से शरीर में मरकरी जमा हो सकती है।
बरसात के मौसम में मछली के सेवन से बचना चाहिए। बारिश में अक्सर गंदा पानी नदी औऱ समुद्रो में मिल जाता है जिससे मछली भी दूषित हो सकती है।
जब भी मछली पकाएं इसे हाई टेंपरेचर पर ही पकाएं, कम टेंपरेचर पर बैक्टीरिया (घर को ऐसे बनाएं बैक्टीरिया फ्री) मर नहीं पाते हैं।
मछली को हमेशा साफ और ठंडे पानी से धोकर पकाएं।
अगर आपको स्वास्थ्य से जुड़ी कोई समस्या है,तो हमें आर्टिकल के नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में बताएं। हम अपने आर्टिकल्स के जरिए आपकी समस्या को हल करने की कोशिश करेंगे।
अगर आपको यह स्टोरी अच्छी लगी है,तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़ी रहे हर जिंदगी से।
Next Story