लाइफ स्टाइल

चाइनीज खाने के है शौकीन तो चुनें ये हेल्दी ऑप्शन

Kajal Dubey
5 Sept 2022 7:13 PM IST
चाइनीज खाने के है शौकीन तो चुनें ये हेल्दी ऑप्शन
x
भारत के लोग खाने के बड़े शौकीन होते हैं। बात चाहे पंजाबी खाने की हो या फिर साउथ इंडियन, यहां के लोग हर खाने को बहुत चाहकर खाते हैं।

: भारत के लोग खाने के बड़े शौकीन होते हैं। बात चाहे पंजाबी खाने की हो या फिर साउथ इंडियन, यहां के लोग हर खाने को बहुत चाहकर खाते हैं। लोग न सिर्फ भारतीय व्यंजनों बल्कि चाइनीज फूड को भी काफी पसंद करते हैं, लेकिन मैदे से बने चाइनीज फूड सेहत के लिए खतरनाक साबित हो सकते हैं। हालांकि, कुछ चाइनीज फूड ऐसे भी होते हैं, जो सेहत के लिहाज से नुकसानदेह नहीं होते हैं। तो चलिए आज इस लेख में हम आपको बताने जा रहे है कि अगर आप चाइनीज फूड के शौकीन हैं, तो हेल्द को ध्यान में रखते हुए किस तरह के चाइनीज फूड का सेवन कर सकते हैं। आइए जानते हैं।

स्टीम डंपलिंग्स कर सकते हैं ऑर्डर

चाइनीज खाना खाने का मन है, तो यकीनन फ्राइड डंपलिंग ऑर्डर करते होंगे, लेकिन आपको बता दें वह तेल में डीप फ्राई होते हैं, जो सेहत के लिए नुकसानदायक हो सकते हैं। इसकी जगह आप स्टीम डंपलिंग ऑर्डर करें, जिसमें कैलोरी की मात्रा बहुत कम होती है।-

जें

मैदे वाले नूडल्स की जगह राइस नूडल्स

जब बात चाइनीज फूड की हो, तो सबसे पहले दिमाग में नूडल्स का ख्याल आता है। लेकिन मैदे से बने नूडल्स आपकी सेहत को खराब कर सकते हैं। हालांकि, मैदे के नूडल्स की जगह आप चावल वाले नूडल्स ऑर्डर कर सकते हैं। चावल से बने नूडल्स ग्लाइसेमिक इंडेक्स कम होता है। इसके साथ ही ये लो फैट कैलोरी वाला ग्लूटेन-फ्री ऑप्शन भी है।



न्यूज़ क्रेडिट :timesnowhindi

Next Story