- Home
- /
- लाइफ स्टाइल
- /
- कॉफी पीने के शौकीन हैं...
लाइफ स्टाइल
कॉफी पीने के शौकीन हैं तो जान लें इसकी खेती करने का तरीका
Mohammed Raziq
26 Sept 2023 5:11 PM IST

x
लें इसकी खेती करने का तरीका
आजकल के युवा चाय से भी ज्यादा कॉफी का सेवन करना पसंद करते हैं। कॉफी को लेकर लोगों का क्रेज दिन-प्रतिदिन बढ़ता जा रहा हैं। कहा जाता है कि कॉफी सेहत के लिए भी अच्छा होता है। आज हम आपको बताएंगे कि कॉफी की खेती करने का आसान तरीका।
हमारे देश के दक्षिणी पहाड़ी इलाकों में जैसे कि केरल, कर्नाटक व तमिलनाडु में कॉफी की खेती काफी ज्यादा होती है। बता दें कि अगर आप कॉफी की खेती करना चाहते हैं, तो इसे करना मुश्किल नहीं है। चलिए जानें कॉफी की खेती करने की पूरी प्रक्रिया।
कैसे होती है कॉफी की खेती
कॉफी की खेती करने के लिए खेत की मिट्टी को ढीला करना होगा।
इसके बाद खेत को अच्छे से समतल कर दें।
खेत में चार से पांच मीटर की दूरी पर पंक्तियां बना लें।
अब जैविक और रासायनिक खाद को मिट्टी में मिलाकर गड्ढे में डाल दें
सभी गड्ढों को भरने के बाद अब उनकी सिंचाई करें।
कुछ दिनों में गड्ढोंमें कॉफी के पौधे लगाएं।
इसे समय-समय पर पानी देते रहें।
बता दें कि एक बार कॉफी के पौधे लगाने के बाद वह लंबे समय तक चलेंगे।
कॉफी की खेती कब करें
कॉफी की खेती पतझड़ मौसम के अंत में करें। (होम गार्डनिंग शुरू करने के 5 आसान टिप्स)
कॉफी की खेती करने के लिए पानी की जरूरत नहीं होती है।
पौधों को अच्छे से उगाने के लिए 18 से 20 डिग्री तापमान होना चाहिए।
अगर हमारी स्टोरीज से जुड़े आपके कुछ सवाल हैं, तो वो आप हमें आर्टिकल के नीचे दिए कमेंट बॉक्स में बताएं। हम आप तक सही जानकारी पहुंचाने का प्रयास करते रहेंगे। अगर आपको ये स्टोरी अच्छी लगी है, तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़ी रहें हरजिंदगी से।
Next Story





