- Home
- /
- लाइफ स्टाइल
- /
- अगर क्लासिक योगा से अब...
लाइफ स्टाइल
अगर क्लासिक योगा से अब आप ऊब चुके हैं, तो हाइब्रिड योगा ट्रेंड्स ट्राय करके देखें
Rounak Dey
14 July 2023 3:42 PM IST

x
लाइफस्टाइल: योगा के बारे में बहुत कुछ कहा और लिखा जाता रहा है। फिटनेस का ये मंत्र बरसों से हमारी लाइफस्टाइल में शामिल रहा है। अगर क्लासिक योगा से अब आप ऊब चुके हैं तो अब नए हाइब्रिड योगा ट्रेंड्स ट्राय करके देखें। ये वाली योगा क्लास वॉटर बेबीज को ख़ास पसंद आएगी क्योंकि स्विमिंग पूल के अंदर होता है। यहां पानी जोड़ों में होने वाले किसी भी तरह के स्ट्रेस को खत्म कर देता है और ज्यादा फ्लेग्जिबल बना देता है। बैक प्रॉब्लम वालों के लिए ये आदर्श है। इसके अलावा आर्थराइटिस और स्टिफ जॉइंट्स वाले भी इससे आराम महसूस करेंगे। पानी में स्ट्रेचिंग करने से लंग्स स्वस्थ रहते हैं और दिमाग भी ठंडा होता है। फिलहाल ये योगा ट्रेंड इंडिया में ज्यादा मशहूर नहीं हुआ है, शायद गंदगी और साफ़ बीच की कमी के कारण ऐसा हो, लेकिन बाहर तो ये रेज बन चुका है। स्टैंड अप पैडल, योगा और सर्फिंग का कॉम्बो है। इसमें सर्फ़ बोर्ड पर खड़े रहकर कई तरह के आसन करने होते हैं। एक अनस्टेबल सरफेस पर खड़े होकर आप कोर और मसल्स मजबूत कर सकते हैं। ऐसा रेग्युलर योगा क्लास में संभव नहीं हो पाता है। इस योग को करने से बैलेंस सुधरता है, ध्यान बढ़ता है, शरीर में मजबूती और फ्लेग्जिबिलिटी भी आती है। बैले शब्द सुनते ही आपके दिमाग में जो पहली चीज आती है वो है, ग्रेस। इसके बाद आते हैं फ्लेग्जिबिलिटी और पॉस्चर। बैले डांस करने वाले अपनी टोंड बॉडी के लिए जाने जाते हैं। बैले योगा से भी ऐसा सम्भव है। बैले और योगा दोनों के मेल से टोंड और टफ बॉडी मिलेगा।
इस फन योगा को आप किसी भी दिन अपने रूटीन में शामिल कर सकते हैं। ये ख़ास उन लोगों के लिए है जो अपनी क्लास में कुछ मजेदार करना चाहते हैं। इस योगा सेशन में म्यूजिक पूरे वक़्त बजता है और बहुत एनर्जी छाई हुई होती है। कोरिओग्रैफ़ी ऐसी होती है की आप बॉडी मूव करते हुए लिफ्ट भी करते हैं। ये युवा वर्ग के लिए बहुत अच्छा है और वाकई पूरी तरह स्ट्रेच आउट करने वाला है। हिप हॉप योगा अकेले नहीं किया जाता बल्कि ग्रुप में किया जाता है, इसलिए इसे करते हुए कलेक्टिव एनर्जी भी महसूस की जा सकती है. ये टोटल बॉडी वर्कऑउट है जिसमे दिमाग के साथ आत्मा भी रिलैक्स हो जाती हैं। इस योगा को पार्टनर के साथ किया जा सकता है। इसमें योगा के साथ एक्रोबैटिक्स और थाई मसाज भी शामिल हैं। एक्रो योगा में ग्रैविटी के साथ आपके अपने बॉडी वेट का इस्तेमाल किया जाता है। ऐसा करने पर बैलेंस, स्ट्रेचिंग और मजबूती में बढ़त होती है। जब कपल्स इसे साथ में करते हैं तो शरीर तो फिट होता ही है साथ ही आपकी बॉन्डिंग भी ज्यादा मजबूत होती है।
Next Story





