लाइफ स्टाइल

अगर आप भी है व्हाइट डिस्चार्ज से परेशान तो जान लें इसका आयुर्वेदिक इलाज

Bhumika Sahu
5 Jun 2022 10:46 AM GMT
अगर आप भी है व्हाइट डिस्चार्ज से परेशान तो जान लें इसका आयुर्वेदिक इलाज
x
ल्यूकोरिया, व्हाइट डिस्चार्ज या श्वेत प्रदर की समस्या आजकल महिलाओं में बहुत आम हो गई है।

जनता से रिश्ता वेबडेस्क। ल्यूकोरिया, व्हाइट डिस्चार्ज या श्वेत प्रदर की समस्या आजकल महिलाओं में बहुत आम हो गई है। शोध की मानें तो भारत की करीब 75% महिलाएं इससे परेशान है। सफेद पानी की समस्या से शरीर में कमजोरी होने लगती है इसलिए इसे हलके में नहीं लेना चाहिए। वहीं, अगर ये प्रॉब्लम ज्यादा समय तक बनी रहे तो शरीर में कैल्शियम के साथ कई जरूरी तत्वों की कमी भी होने लगती है। इसलिए इसे अनदेखा ना करें।

व्हाइट डिस्चार्ज के कारण: व्हाइट डिस्चार्ज का सबसे बड़ा कारण वजाइना की साफ-सफाई नहीं करना, तनाव का ज्यादा होना, बॉडी में पोषक तत्वों की कमी होने के कारण भी व्हाइट डिस्चार्ज की परेशानी होती है। इस परेशानी की वजह से महिला को चक्कर आते हैं, थकान, कमजोरी, प्राइवेट पार्ट में खुजली, सिर दर्द और कब्ज की परेशानी हो सकती है। आप भी व्हाइट डिस्चार्ज से परेशान हैं तो उसका घरेलू उपचार कीजिए......
मेथी दाना के पानी का सेवन करें:
मेथी दाने को पानी में उबालकर उस पानी का सेवन करके व्हाइट डिस्चार्ज की परेशानी को दूर किया जा सकता है। आप मेथी के दानों को 500 मिली पानी में तब तक उबाल सकते हैं जब तक कि पानी आधा न रह जाए। फिर इस पानी को ठंडा होने पर पी लें।
भिंडी का सेवन करें: भिंडी व्हाइट डिस्चार्ज का बेहतरीन उपचार करती है। इस परेशानी से निजात पाने के लिए भिंडी को पानी में उबाल कर मिक्सर में चलाएं और उसका सेवन करें, व्हाइट डिस्चार्ज की परेशानी दूर होगी।
केला खाएं: टीनएज में व्हाइट डिस्चार्ज ज्यादा हो रहा है तो केले का सेवन करें। नाश्ते में केला खाने से इस परेशानी को दूर किया जा सकता है। एक पका हुए केले को देसी घी में ललागकर खाएं तो जल्द आराम मिलेगा।
धनिया के बीज का करें सेवन: धनिया के बीज के दानों को रात भर पानी में भिगो दें और सुबह उन्हें छान लें और सुबह खाली पेट इसका सेवन करें। धनिये के पानी का सेवन वाइट डिस्चार्ज का बेहतरीन और आसान उपचार है।
आंवला का करें सेवन: आंवला ऐसा सुपरफूड है जिसमें विटामिन सी और कई जरूरी पोषक तत्व मौजूद होते हैं। आंवला इम्युनिटी को मजबूत बनाता है, साथ ही हेल्दी भी रखता है। आप आंवला का सेवन कच्चा, पाउडर, मुरब्बा या फिर कैंडीज के रूप में कर सकते हैं। नियमित रूप से आंवले का सेवन करने से व्हाइट डिस्चार्ज से मुक्ति मिलेगी।


Next Story