लाइफ स्टाइल

अगर आप भी बढ़ते उच्च रक्तचाप से हैं परेशान, इस चीज में हैं समाधान

Triveni
21 Dec 2022 2:52 PM GMT
अगर आप भी बढ़ते उच्च रक्तचाप से हैं परेशान, इस चीज में हैं समाधान
x

फाइल  फोटो 

आजकल हाई बीपी की समस्या सामान्य बात है। इसका प्रमुख कारण तनाव है।

जनता से रिश्ता वबेडेस्क | आजकल हाई बीपी की समस्या सामान्य बात है। इसका प्रमुख कारण तनाव है। वहीं, गलत खानपान और खराब दिनचर्या की वजह से भी उच्च रक्तचाप की समस्या होती है। हाई बीपी से हृदय संबंधी बीमारियां होती हैं। इसके लिए उच्च रक्तचाप कंट्रोल में रहना बहुत जरूरी है। अगर आप हाई बीपी से परेशान हैं और इससे निजात पाना चाहते हैं, तो सहजन की पत्ती का सेवन कर सकते हैं। इसके सेवन से हाई बीपी को कंट्रोल करने में मदद मिलती है। कई शोधों में भी बताया गया है कि सहजन के पत्ते कई बीमारियों में दवा समान है। आइए, इसके बारे में सबकुछ जानते हैं-

सहजन
आयुर्वेद में सहजन को औषधि माना जाता है। सहजन को अंग्रेजी में ड्रमस्टिक कहा जाता है। भारत के विभिन्न इलाकों में सहजन को अलग-अलग नामों से जाना जाता है। इसकी पत्तियों में आवश्यक पोषक तत्व पोटेशियम, कैल्शियम, फास्फोरस, विटामिन, मैग्नीशियम, फोलेट, आयरन और जिंक पाए जाते हैं, जो विभिन्न प्रकार की बीमारियों में फायदेमंद होते हैं। खासकर, पोटेशियम उच्च रक्तचाप को कंट्रोल करने में मददगार साबित होता है। हेल्थ एक्सपर्ट्स की मानें तो ऊपर से नमक खाने पर शरीर में सोडियम असंतुलित हो जाता है। इस वजह से उच्च रक्तचाप की समस्या होती है। शरीर में सोडियम के असंतुलन को पोटेशियम बैलेंस्ड करता है। इसके लिए उच्च रक्तचाप के मरीज सहजन की पत्ती का सेवन कर सकते हैं।
कैसे करें सेवन
अगर आप हाई बीपी के मरीज हैं और रक्तचाप को कंट्रोल में रखना चाहते हैं, तो सहजन के पत्ते का सेवन कर सकते हैं। इसके लिए आप सहजन के पत्ते को कच्चा चबाकर सेवन कर सकते हैं। अगर कच्चा चबाकर खाना पसंद नहीं है, तो सब्जियों में डालकर सेवन कर सकते हैं। इसके अलावा, सहजन के पत्ते का जूस बनाकर भी पी सकते हैं। इसके सेवन से मोटापा और मधुमेह में भी फायदा मिलता है। आप करी और सूप में भी सहजन के पत्ते का इस्तेमाल कर सकते हैं।

Next Story