लाइफ स्टाइल

आप भी अंडा खाने का शौक रखते हैं तो जाने, हो सकता है नुकसान

Tara Tandi
3 May 2023 12:52 PM GMT
आप भी अंडा खाने का शौक रखते हैं तो जाने, हो सकता है नुकसान
x
अंडा सेहत के लिए काफी गुणकारी माना जाता है और रोज अंडा खाने से शरीर को जरूरी तत्व मिल जाते हैं। कई लोग अंडा पकाकर खाते हैं। जबकि कुछ लोग कच्चा अंडा खाया करते हैं। न्यूट्रिशन स्पेशलिस्ट के अनुसार अंडे को हमेशा सही तरह से खाना चाहिए। क्योंकि गलत तरह से अंडा खाने से शरीर को नुकसान पहुंच सकता है। अगर आप अंडा खाते हैं, तो इसे खाते समय नीचे बताई गई गलतियां ना करें और हमेशा सही तरीक से ही अंडा खाया करें।
एक दिन में कितने खाएं अंडे
न्यूट्रिशन स्पेशलिस्ट के मुताबिक पुरुषों को 3 अंडे बिना योक के और 1 अंडा योक के साथ खाना चाहिए। जबकि
महिलाओं को 1 अंडा योक के साथ और 1 अंडा बिना योक के खाना चाहिए। यानी पुरुषों को एक दिन में कुल चार अंडे खाने चाहिए। जबकि महिलाओं को दो अंडे अपनी डाइट में शामिल करने चाहिए। याद रखें कि अंडे गर्म होते हैं इसलिए अधिक अंडे ना खाएं।
इस तरह से खाएं अंडा
कई लोगों को लगता है कि कच्चा अंडा सेहत के लिए उत्तम होता है। लेकिन न्यूट्रिशन स्पेशलिस्ट के अनुसार पका हुआ अंडा सेहत के लिए ज्यादा कारगर साबित होता है। इसलिए आप पका हुआ ही अंडा खाया करें। दरअसल जब अंडे को पकाया जाता है, तो उसमें प्रोटीन की मात्रा बढ़ जाती है। कच्चे अंडे को खाने से अंडे में मौजूद कुल प्रोटीन का सिर्फ 51% अवशोषित शरीर को मिल पाता है। जबकि इसे पकाकर खाने से शरीर को 91% तक का प्रोटीन मिलता है। दरअसल तापमान बढ़ने पर अंडों में मौजूद प्रोटीन का स्ट्रक्चर बदल जाता है। इतना ही नहीं पका हुआ अंडा आसानी से पच भी जाता है। जबकि कच्चा अंडा पकने में काफी समय लगता है।
वहीं अंडा बनाते समय सही तेल में ही इसे फ्राई करें। अंडा फ्राई करने के लिए एक्सट्रा वर्जिन ऑलिव ऑयल, बटर और कोकोनट ऑयल अच्छे माने जाते हैं।
कच्चा अड़ा खाने से शरीर को नुकसान पहुंचता है। क्योंकि कच्चे अंडों में कई तरह के बैक्टीरिया होते हैं जो कि सेहत के लिए अच्छे नहीं माने जाते हैं। इसलिए आप कच्चा अंडा खाने की जगह अंडे को पका कर ही खाएं।
अधिक ना पकाए अंडा
कई लोग अंडे को काफी देर तक पकाते हैं, जो कि गलत है। अंडे को अधिक पकाने से इसमें मौजूद तत्व खत्म हो जाते हैं। ज्यादा तापमान में इसे पकाने से इसमें मौजूद प्रोटीन तो आपको मिलता है, मगर दूसरे पोषक तत्व खत्म हो जाते हैं। एक रिसर्च के अनुसार अगर अंडों को ज्यादा तापमान में पकाया जाता है। तो इसमें मौजूद विटामिन ए 17% से 20% तक कम हो जाता है और इसमें मौजूद एंटीऑक्सीडेंट्स भी घट जाते हैं। इसलिए अंडों को देर तक या तेज आंच पर पकाने स आ बचें।
अंडों को बॉयल करने का सही तरीका
जो लोग अपना वजन कम करना चाहते हैं, उन लोगों को अंडा उबालकर ही खाना चाहिए। लेकिन अंडे को उबालते समय आप बस इस बात का ध्यान रखें कि इसे आप ज्यादा देर के लिए या उच्च तापमान में ना पकाएं।
इस तरह से होता है वजन कम
अंडे के अदंर प्रोटीन पाया जाता है और प्रोटीन युक्त खाना खाने से जल्दी भूख नहीं लगती है। इसलिए वजन कम करने के लिए अपनी डाइट में उबला हुआ अंडा जरूर शामिल करें। अंडे को हमेशा ब्राउन ब्रेड, दूध या रोटी के साथ ही खाएं। क्योंकि इन चीजों में कार्बोहाइड्रेट होता है और कार्बोहाइड्रेट प्रोटीन को अब्जॉर्ब करने का काम करता है।
उबले हुए या पोच्ड अंडे में कैलरी की मात्रा कम होती है और पौष्टिक तत्व ज्यादा होते हैं। वहीं अंडे को ओर हल्दी बनाने के लिए आप इससे बनाते समय, इसमें सब्जियां भी डाल सकते हैं।
Next Story