लाइफ स्टाइल

आप भी तांबे के बर्तन में खाना बना रहें हैं तो उसे नॉन स्टिक कुकवेयर की तरह इस्तेमाल करें, कभी नहीं होंगे खराब

Tulsi Rao
19 Sep 2021 12:05 PM GMT
आप भी तांबे के बर्तन में खाना बना रहें हैं तो उसे नॉन स्टिक कुकवेयर की तरह इस्तेमाल करें, कभी नहीं होंगे खराब
x
तांबे के बर्तन में खाने के फायदे के बारे में हर कोई जानता है। इसे खाने से आपकी सेहत को कई पोष्क तत्व मिलते हैं। यही वजह है कि पुराने लोग तांबे के बर्तनों में खाना खाते थे।

जनता से रिश्ता वेबडेस्क। तांबे के बर्तन में खाने के फायदे के बारे में हर कोई जानता है। इसे खाने से आपकी सेहत को कई पोष्क तत्व मिलते हैं। यही वजह है कि पुराने लोग तांबे के बर्तनों में खाना खाते थे। ये बर्तन सेहत के लिए भले ही फायदेमंद क्यों ना हों लेकिन लोग इनको इस्तेमाल करने से बचते हैं। क्योंकि ये बहुत ज्यादा जल्दी काले पड़ जाते हैं। अगर इनका रखरखाव सही तरीके से ना किया जाए तो ये सेहत के लिए हानिकारक साबित हो सकते हैं। ऐसे में तांबे के बर्तन को साफ करना बहुत जरूरी है। तो चलिए जानते हैं कैसे करें तांबे के बर्तन को साफ।

1) सारे बर्तनों को आप डिशवॉशर से आसानी से साफ कर सकते हैं, लेकिन तांबे के बर्तनों को कभी भी उसमें न धोएं। इसके अलावा ऐसे डिटर्जेंट में न धोएं जिसमें ब्लीच हो।
2) कई बार आप तांबे के बर्तन को गर्म कर फिर उसमें खाना बनाते हैं। तांबे के बर्तनों के साथ ऐसा ना करें। ऐसे बर्तन जल्दी ही गर्म हो जाते हैं।
3) स्टील के बर्तनों को लोहे के जूने से घिसा जाता है। ऐसे में तांबे के बर्तनों के साथ ऐसा ना करें। ये सॉफ्ट टिन लाइनिंग को बहुत जल्दी खराब कर सकता है।
4) इन बर्तनों में मीट और मछली ना पकाएं। चिकन या चिकन ब्रेस्ट को इसमें पाकाया जा सकता है, लेकिन इसके अलावा कुछ और न पकाएं। उन चीजों को पकाने से बचें जो पकने में ज्यादा समय लगता है।
5) अगर आप तांबे के बर्तन में खाना बना रही हैं तो उसे नॉन स्टिक कुकवेयर की तरह इस्तेमाल करें। स्टील की कल्छी इस्तेमाल करें।


Next Story