लाइफ स्टाइल

अगर आप भी है उच्च रक्तचाप के मरीज, तो इन चीजों का जरूर रखे ध्यान

Nilmani Pal
14 March 2021 7:35 AM GMT
अगर आप भी है उच्च रक्तचाप के मरीज, तो इन चीजों का जरूर रखे ध्यान
x
खराब दिनचर्या, अनुचित खानपान और तनाव भरी जिंदगी से कई बीमारियां जन्म लेती हैं।

जनता से रिश्ता वेबडेस्क। खराब दिनचर्या, अनुचित खानपान और तनाव भरी जिंदगी से कई बीमारियां जन्म लेती हैं। इनमें एक हाइपरटेंशन है। इस बीमारी से पुरुष और महिलाएं दोनों प्रभावित होते हैं। वर्तमान समय में देश में हाइपरटेंशन के तकरीबन 20 करोड़ मरीज हैं। विशेषज्ञों की मानें तो 30 साल से अधिक उम्र के लोगों को नियमित रूप से उच्च रक्त चाप की जांच करानी चाहिए। सामान्यतः 140/90 से ऊपर के रक्तचाप को हाइपरटेंशन कहा जाता है। जबकि, 180/120 से ऊपर के दबाव को खतरनाक माना जाता है। उच्च रक्तचाप का कोई लक्षण नहीं होता। अगर इलाज में कोताही बरतते हैं, तो इससे हृदयरोग और स्ट्रोक हो सकते हैं। The American Heart Association ने हाइपरटेंशन के मरीजों को फल, सब्जियां, लीन प्रोटीन और साबुत अनाज खाने की सलाह दी है। इसके अलावा, हाइपरटेंशन के मरीजों को कुछ चीजों से परहेज करना चाहिए। अगर आपको नहीं पता है, तो आइए जानते हैं-


नमक का अधिक सेवन न करें

विश्व स्वास्थ्य संगठन ने लोगों को कोरोना काल में नमक और चीनी का अधिक सेवन न करने की सलाह दी है। इसके अलावा, नमक के अधिक सेवन से दिल पर विपरीत प्रभाव पड़ता है। हायपरटेंशन के मरीजों को भी नमक का अधिक सेवन नहीं करना चाहिए। खासकर ऊपर से नमक खाने की आदत तो बिल्कुल ही छोड़ देनी चाहिए।

कॉफी का सेवन कम करें

अगर आप हाई ब्लड प्रेशर के मरीज हैं, तो कॉफी का सेवन कम से कम करें। कॉफी में कैफीन पाया जाता है, जो ब्लड प्रेशर के लिए हानिकारक माना जाता है। अगर आप डायबिटीज के मरीज नहीं भी हैं, तो भी कॉफी का सेवन कम से कम करें। इसमें पाया जाने वाला कैफीन सेहत के लिए सही नहीं होता है।

फास्ट फूड खाने से बचें

आजकल पिज्जा, बर्गर, सैंडविच आदि ट्रेंडिंग में हैं। लोग जमकर फास्टफूड का आनंद लेते हैं। हालांकि, यह जितना स्वादिष्ट होता है, सेहत के लिए उतना ही नुकसानदेह होता है। इसके अलावा, यह देर से पचता है, जिससे कई प्रकार की बीमारियां दस्तक देती हैं। हाई ब्लड प्रेशर के लिए भी फास्ट फूड सही नहीं माना जाता है। हमेशा फास्ट फूड खाने से बचें।

ब्रेक बेकरी प्रोडक्टस् कम सेवन करें

आजकल लोग बेकरी प्रोडक्ट्स का अधिक से अधिक सेवन करने लगे हैं। इनमें डोनट, कुकीज, केक माइक्रोवेव युक्त पॉपकॉर्न आदि शामिल हैं। इन चीजों के सेवन से बचें। इनसे शरीर में एक्स्ट्रा फैट जमा होता है। इसके अलावा इससे बैड कोलेस्ट्रॉल बढ़ता है और गुड कोलेस्ट्रॉल घटने लगता है, जो हाइपरटेंशन के कारक माना जाता है।

शराब से दूर रहें

शराब में शुगर और कैलोरी अधिक होती है। जब आप शराब का सेवन करते हैं, तो ब्लड प्रेशर पर इसका विपरीत प्रभाव पड़ता है। साथ ही शराब के सेवन से वजन भी बढ़ने लगता है, जिससे हाइपरटेंशन का खतरा बढ़ जाता है। इसके लिए शराब के सेवन से बचें।


Next Story