लाइफ स्टाइल

अगर आप भी है डायबिटीज़ के मरीज तो रोज़ाना जरूर पिएं, ये चाय

Nilmani Pal
12 March 2021 10:50 AM GMT
अगर आप भी है डायबिटीज़ के मरीज तो रोज़ाना जरूर पिएं, ये चाय
x
डायबिटीज एक लाइलाज बीमारी है, जो एक बार हो जाए, तो ताउम्र साथ रहती है।

जनता से रिश्ता वेबडेस्क। डायबिटीज एक लाइलाज बीमारी है, जो एक बार हो जाए, तो ताउम्र साथ रहती है। इस बीमारी में रक्त में शर्करा स्तर बढ़ने लगता है और अग्नाशय से इंसुलिन हार्मोन निकलना बंद हो जाता है। इस स्थिति में कई अन्य बीमारियों का खतरा बढ़ जाता है। विशेषज्ञों की मानें तो डायबिटीज में ब्लड शुगर कंट्रोल करना बेहद मुश्किल टास्क होता है। इसके लिए व्यक्ति को अपनी सेहत पर विशेष ध्यान देने की जरूरत पड़ती है। वहीं, मीठी चीजों के बदले में प्राकृतिक मिठास से युक्त चीजों का सेवन करना चाहिए। दवा और परहेज से ब्लड शुगर को कंट्रोल किया जा सकता है। इसके अलावा, ब्लड शुगर कंट्रोल करने के लिए माचा चाय का भी सेवन कर सकते हैं। इसमें anti-diabetic के गुण पाए जाते हैं, जो ब्लड शुगर कंट्रोल करने में सहायक होते हैं। कई शोध में इसका खुलासा हो चुका है कि डायबिटीज के मरीजों को ग्रीन टी का सेवन जरूर करना चाहिए। अगर आप भी डायबिटीज के मरीज हैं और ब्लड शुगर कंट्रोल करना चाहते हैं, तो माचा चाय का सेवन रोजाना सुबह-शाम जरूर कर सकते हैं। आइए जानते हैं कि शोध क्या कहती है और इस चाय को पीने से क्या फायदे होते हैं-


माचा चाय दुनियाभर में प्रसिद्ध है। जापानी लोग इस चाय का अधिक से अधिक सेवन करते हैं। ऐसा माना जाता है कि जापान के लोग माचा चाय का इस्तेमाल दवा के रूप में करते हैं। इस चाय को पीने से न केवल उम्र बढ़ती है, बल्कि डायबिटीज और मोटापा में बहुत ही आराम मिलता है। इसमें विटामिन, मिनरल्स, फाइबर, कैफ़ीन, एंटी ऑक्सीडेंट और अमीनो एसिड पाए जाते हैं, जो डायबिटीज और मोटापा में लाभकारी सिद्ध होते हैं।

Researchgate.net पर छपी एक शोध में माचा चाय के फायदे को बताया गया है। इस शोध में बताया गया है कि डायबिटीज में माचा चाय दवा समान होता है। इसके सेवन से बढ़ते वजन और ब्लड शुगर को बहुत जल्द कंट्रोल किया जा सकता है। इसमें पाया जाने वाला कैटचिन कैफीन ब्लड शुगर को कंट्रोल करने में मददगार साबित होता है। इसके लिए रोजाना सुबह और शाम माचा चाय का सेवन करें। हालांकि, कभी भी माचा चाय को खाली पेट और दवा लेने के समयमाचा चाय का सेवन बिल्कुल न करें।


Next Story