लाइफ स्टाइल

अगर आप भी होली पार्टी में दिखाना चाहती हैं जलवा तो इन अभिनेत्रियों से लें खास टिप्स

Admindelhi1
20 March 2024 9:29 AM GMT
अगर आप भी होली पार्टी में दिखाना चाहती हैं जलवा तो इन अभिनेत्रियों से लें खास टिप्स
x
आम लोगों के साथ-साथ बॉलीवुड जगत में भी होली का त्योहार काफी धूमधाम से मनाया जाता है

लाइफस्टाइल: न्यूज़ डेस्क, पूरे देश में होली का त्योहार काफी धूमधाम से मनाया जाता है। काफी बड़ा त्योहार होने की वजह से होली की तैयारी भी काफी-काफी समय पहले ही शुरू हो जाती है। आम लोगों के साथ-साथ बॉलीवुड जगत में भी होली का त्योहार काफी धूमधाम से मनाया जाता है। बहुत से सिलेब अपने घरों में होली पार्टी का आयोजन करते हैं। इसके साथ ही आम लोग भी अपने मोहल्लो और कॉलोनियों में होली पार्टी का आयोजन करते हैं।

करिश्मा कपूर

करिश्मा का ये होली लुक कैरी करना काफी आसान है। इसके लिए आपको सिर्फ चिकनकारी कुर्ते की जरूरत पड़ेगी। इसके साथ ही आप प्लाजो भी ऐसा ही पहनें, जिसपर चिकनकारी वर्क हो। इससे आपका लुक खूबसूरत दिखेगा।

रकुल प्रीत सिंह

अगर आपको शॉर्ट्स पहनना पसंद तो आप इस लुक से टिप्स ले सकती हैं। इस तरह की डेनिम शॉर्ट और नियॉन रंग की शर्ट में आपका लुक और खूबसूरत दिखेगा। इसके साथ आंखों पर अलग डिजाइन का चश्मा जरूर लगाएं।

तमन्ना भाटिया

लोगों को तमन्ना का हर लुक पसंद आता है। ऐसे में होली पार्टी के लिए भी आप उनके लुक से टिप्स ले सकती हैं। उनका ये सलवार सूट लुक पार्टी के लिए परफेक्ट है। इसके साथ डार्क रंग का दुपट्टा जरूर कैरी करें। यही आपके लुक को खूबसूरत बनाएगा।

संजना सांघी

ज्यादातर लड़कियां होली में ऐसे कपड़े पहनना पसंद करती हैं, जो आरामदायक हों। ऐसे में कॉटन के कपड़े की पैंट और शर्ट आपके लिए परफेक्ट विकल्प है। ये पहनकर आप अपना जलवा दिखा सकती हैं। इसके साथ ही इसके साथ आंखों पर चश्मा लगाकर अपने लुक को पूरा करें।

प्रियंका चोपड़ा

शादी के बाद अगर ये आपकी पहली होली है तो आप ऐसा अनारकली सूट होली पार्टी में पहनकर जा सकती हैं। ऐसा सूट देखने में काफी प्यारा लगता है। इसके साथ अपने बालों को कर्ल करके स्टाइल करें और अपना जलवा दिखाएं।

Next Story