लाइफ स्टाइल

आपको भी रहना है एनर्जी से भरपूर तो वर्कआउट से पहले सेवन करें इन चीजों का

Manish Sahu
4 Sep 2023 12:54 PM GMT
आपको भी रहना है एनर्जी से भरपूर तो वर्कआउट से पहले सेवन करें इन चीजों का
x
लाइफस्टाइल: फिट रहने के लिए लिए हर कोई वर्कआउट करता है। अगर आप भी वर्कआउट करते है तो आपको भी खास तौर पर अपनी डाइट का ध्यान रखना चाहिए। अगर आप वर्कआउट करते है तो आपको कुछ समय बाद थकान होने लगती है। ऐसे में आप अपने आपको एनर्जी से भरपूर रखना चाहते है तो आपको बता रहे है आप वर्कआउट से पहले किन चीजों का सेवन कर सकते है।
ओट्स
आप वर्कआउट से एक घंटे पहले ओट्स का उपयोग कर सकते है। यह शरीर को एनर्जी देने का काम करता है। आप इसमें स्वाद के लिए ड्राई-फ्रूइट्स भी डाल सकते हैं। इसे एवोकाडो, ग्रेनोला, केला और शहद के साथ भी खा सकते हैं। इससे आपको थकान भी नहीं होगी और आपकी एनर्जी भी बनी रहेगी।
कीनुआ
इसके अलावा आप कीनुआ भी खा सकते है। इसमें फाइबर, प्रोटीन की मात्रा आपको अधिक मिलेगी। इसका ग्लाइसेमिक इंडेक्स भी कम होता है। इसे अपने प्री- वर्कआउट मील में शामिल कर सकते हैं। ये आपके लिए बड़ा ही फायदेमंद प्री- वर्कआउट मील साबित हो सकता है।
Next Story