लाइफ स्टाइल

अगर आपको भी मोटापे से पाना हैं छुटकारा, तो रोजाना पिएं ये ड्रिंक्स

Triveni
31 Oct 2020 11:25 AM GMT
अगर आपको भी मोटापे से पाना हैं छुटकारा, तो रोजाना पिएं ये ड्रिंक्स
x
प्राचीन समय से भारत में जड़ी-बूटियों का इस्तेमाल औषधि के रूप में किया जाता है।

जनता से रिश्ता वेबडेस्क| प्राचीन समय से भारत में जड़ी-बूटियों का इस्तेमाल औषधि के रूप में किया जाता है। आधुनिक समय में भी लोग हर्ब्स पर ज्यादा निर्भर है। इसका सबसे बड़ा फायदा यह है कि हर्ब्स का कोई साइड इफेक्ट्स नहीं होता है। डॉक्टर्स भी फ्लू समेत कई बीमारियों में हर्ब्स ड्रिंक्स लेने की सलाह देते हैं। खासकर डायबिटीज और मोटापे में हर्ब्स ड्रिंक्स कारगर प्राकृतिक उपचार है। इसके सेवन से कम समय में बहुत जल्द आराम मिलता है। आजकल डायबिटीज और मोटापा बड़ी तेज से अपने पैर पसार रहा है। इसके लिए डाइट और वर्कआउट पर विशेष ध्यान देने की जरूरत है। साथ ही खराब दिनचर्या में भी सुधर करनी चाहिए। अगर आप भी मोटापे से परेशान हैं और इससे निजात पाना चाहते हैं, तो इन ड्रिंक्स का सहारा ले सकते हैं। इनके सेवन से बढ़ते वजन को बहुत जल्द नियंत्रित किया जा सकता है। आइए जानते हैं-

पुदीने का जूस पिएं

इसका इस्तेमाल जायके का स्वाद बढ़ाने के लिए किया जाता है। जबकि आयुर्वेद में पुदीने को औषधि माना जाता है। इसमें कई ऐसे औषधीय गुण पाए जाते हैं जो वजन कम करने में सहायक होते हैं। इसमें भूख कम करने के गुण भी पाए जाते हैं। जब आप इसका सेवन करते हैं, तो भूख कम लगती है। कम खाने का मतलब कम कैलोरीज सेवन करना है। इससे बढ़ते वजन को कम करने में मदद मिल सकती है। साथ ही पुदीने के सेवन से पेट संबंधी सभी विकारों से छुटकारा मिलता है।

अजवायन की पत्ति‍यों का जूस पिएं

अजवायन की पत्ती को अंग्रेजी में oregano कहते हैं। हम सभी oregano पिज़्ज़ा और सैंडविचेज़ के साथ अधिक पसंद करते हैं। इसमें बायोएक्टिव कंपाउंड पॉलीफेनोल्स और फ्लेवोनॉयड्स पाए जाते हैं। दोनों एंजाइम इंसुलिन प्रक्रिया में अहम भूमिका निभाते हैं। एक शोध के अनुसार, मेक्सिकन और मर्जोरम ऑरेगैनो मधुमेह के लिए फायदेमंद होता है। जबकि मेटाबोलिज्म को सक्रिय करने के लिए यह वजन कम करने में भी सहयोग करता है। इससे कब्ज भी दूर होता है।

रोजमेरी का जूस पिएं

इसमें एंटीऑक्सिडेंट्स और एंटी-इंफ्लेमेटरी के गुण पाए जाते हैं जो ब्लड शुगर स्तर और वजन को कम करने में सहायक सिद्ध होते हैं। साथ ही रोजमेरी मेटाबॉलिक डिसऑर्डर्स के खतरे को भी कम करता है। इसके लिए आप वजन कम करने के लिए रोजमेरी के जूस का सेवन कर सकते हैं। खासकर रोजाना सुबह में इनका सेवन करना ज्यादा फायदेमंद होता है।

Next Story