लाइफ स्टाइल

आप भी खराब डाइजेशन को करना चाहते है दुरुस्त तो आज ही अपनाएं यह 5 घरेलू उपाय

Tara Tandi
25 July 2023 7:31 AM GMT
आप भी खराब डाइजेशन को करना चाहते है दुरुस्त तो आज ही अपनाएं यह  5 घरेलू उपाय
x
मानसून के दौरान अक्सर बदहजमी हो जाती है और पेट खराब होना आम बात है। बदलते मौसम के साथ होने वाले इस बदलाव में ज्यादातर लोगों को पेट दर्द की समस्या का सामना करना पड़ता है। इसके अलावा पेट में सूजन और डायरिया भी आम है। कभी-कभी यह गैस्ट्रोएसोफेगल रिफ्लक्स डिसऑर्डर (जीईआरडी) और इर्रिटेबल बाउल सिंड्रोम जैसी स्थितियों को भी जन्म देता है। ऐसे में अगर आप इस समस्या से बचना चाहते हैं तो आपको खासतौर पर अपने खान-पान और जीवनशैली का ध्यान रखना चाहिए। खाने-पीने की कुछ आदतों में सुधार करके आप अपने पेट की इस समस्या को आसानी से दूर कर सकते हैं। मानसून के मौसम में जब भी आपका पेट खराब हो तो आप कुछ आसान घरेलू उपाय अपना सकते हैं। आइये इस विषय के बारे में विस्तार से जानते हैं।
मानसून में पेट की बीमारी का घरेलू इलाज
पुदीना
मानसून के दौरान पेट की खराबी से बचने के लिए आप पुदीने का सेवन कर सकते हैं। दरअसल, पुदीना में मौजूद मेन्थॉल इसे पेट की खराबी सहित पेट या पाचन संबंधी समस्याओं के इलाज के लिए उपयोगी बनाता है। इतना ही नहीं, यह मांसपेशियों की ऐंठन को भी कम करने का काम करता है। अगर आपको बारिश के दौरान किसी कारण से मतली और उल्टी जैसी समस्याओं का सामना करना पड़ रहा है, तो यह काफी प्रभावी है। पुदीने की पत्तियां पेट को ठंडक पहुंचाती हैं। इसके अलावा पुदीने की चाय भी बहुत असरदार होती है।
एलोविरा
एलोवेरा एक औषधीय पौधा है। यह एक ऐसा गुणकारी पौधा है, जो आपको एक साथ कई तरह से फायदा पहुंचा सकता है। एलोवेरा न केवल आपकी त्वचा और बालों के लिए अच्छा है, बल्कि यह आपके संपूर्ण स्वास्थ्य के लिए भी फायदेमंद है। यह एक एंटीऑक्सीडेंट के रूप में भी काम करता है और इसमें कई एंटी-इंफ्लेमेटरी गुण भी होते हैं। आप एलोवेरा का सेवन करके इसका फायदा उठा सकते हैं।
हल्दी
हल्दी के एंटीबायोटिक गुणों से आज के समय में हर कोई परिचित है। मानसून में हर किसी को गैस्ट्रिक परेशानी का सामना करना पड़ता है। ऐसे में इसे आसानी से ठीक किया जा सकता है. हल्दी खाने से आपके पेट की सूजन कम हो जाती है। यह आयुर्वेद में पाए जाने वाले सर्वोत्तम एंटीबायोटिक्स में से एक है। आप दूध की मदद से इसका सेवन कर सकते हैं।
दालचीनी
मानसून के कारण होने वाली पेट की बीमारियों में दालचीनी का इस्तेमाल फायदेमंद साबित हो सकता है। दालचीनी एंटीऑक्सीडेंट, एंटी-इंफ्लेमेटरी गुणों से भरपूर होती है। इसलिए, यह पेट की सूजन को कम कर सकता है और रोग प्रतिरोधक क्षमता को बढ़ा सकता है। अगर दालचीनी के साथ अदरक का सेवन किया जाए तो तुरंत राहत मिल सकती है।
अन्य
आप अपने पेट की ख़राबी को कम करने के लिए सेब का रस, पानी और नारियल पानी जैसे साफ़ तरल पदार्थ भी पी सकते हैं। दरअसल, डायरिया के कारण आपके शरीर के तरल पदार्थ खत्म हो जाते हैं, ऐसे में शरीर को हाइड्रेट रखने के लिए आप इस तरह के पेय पदार्थ का सेवन कर सकते हैं।
Next Story