लाइफ स्टाइल

त्योहारी सीजन मेंआपको भी लेना है एडवेंचर का मजा इन जगहों के लिए कर सकते हैं एक्सप्लोर

SANTOSI TANDI
10 Oct 2023 11:11 AM GMT
त्योहारी सीजन मेंआपको भी लेना है एडवेंचर का मजा इन जगहों के लिए कर सकते हैं एक्सप्लोर
x
एडवेंचर का मजा इन जगहों के लिए कर सकते हैं एक्सप्लोर
त्योहारी सीजन चल रहा है। इस मौसम में कुछ लोग पिकनिक पर जाते हैं तो कुछ लोग एडवेंचर ट्रिप पर जाना पसंद करते हैं। अगर आप भी उन लोगों में से हैं तो देश के चुनिंदा जगहों पर एडवेंचर ट्रिप पर जा सकते हैं। इन जगहों पर बड़ी संख्या में लोग एडवेंचर का लुत्फ उठाने आते हैं। आप इन जगहों पर वाटर राफ्टिंग, पैरा ग्लाइडिंग, बैलून राइड, बंजी जंपिंग का मजा ले सकते हैं। आइए जानते हैं इन जगहों के बारे में सबकुछ-
ऋषिकेश
बंजी जंपिंग का मजा लेना है तो ऋषिकेश जरूर जाएं। आमतौर पर ऋषिकेश एक धार्मिक स्थल के रूप में प्रसिद्ध है। इसके अलावा ऋषिकेश एडवेंचर के लिए भी जाना जाता है। एडवेंचर का लुत्फ उठाने के लिए बड़ी संख्या में पर्यटक ऋषिकेश आते हैं। यहां आप बंजी जंपिंग का मजा ले सकते हैं।
जयपुर
अगर आप बैलून राइड का मजा लेना चाहते हैं तो दिल्ली से सटे पिंक सिटी जयपुर जाएं। यह शहर अपनी खूबसूरती के लिए जाना जाता है। जयपुर को पिंक सिटी के नाम से भी जाना जाता है। आप जयपुर, जैसलमेर और उदयपुर में गुब्बारे की सवारी का आनंद ले सकते हैं।
खज्जियार पहाड़ों की भूमि हिमाचल प्रदेश के चंबा जिले में स्थित है। यह गांव पहाड़ों से घिरा मैदान है। खज्जियार गांव में एक झील भी है। इससे गांव की शोभा बढ़ती है। खज्जियार में आप पैराग्लाइडिंग का मजा ले सकते हैं। पैराग्लाइडिंग का आनंद लेने के लिए बड़ी संख्या में पर्यटक खजियार आते हैं।
धर्मशाला
अगर आपको ट्रेकिंग का शौक है तो आप धर्मशाला जा सकते हैं। बारिश का मौसम खत्म होने के बाद पहाड़ों की खूबसूरती और बढ़ जाती है। चारों तरफ हरियाली है। त्रिउंड की समुद्र तल से ऊंचाई 9350 फीट है। त्रिउंड को धर्मशाला का ताज कहा जाता है।
Next Story