लाइफ स्टाइल

छोटें कद को लेकर अगर आप भी सुनतें है ताने, तो अपनाये ये घरेलू नुस्खे

SANTOSI TANDI
3 Sep 2023 1:53 PM GMT
छोटें कद को लेकर अगर आप भी सुनतें है ताने, तो अपनाये ये घरेलू नुस्खे
x
तो अपनाये ये घरेलू नुस्खे
लड़का हो या लड़की एक अच्छी हाइट पाना हर किसी का सपना होता है। पर कुछ लोगो का कद बढ़ना रुक जाता है उसके कारण कई हो सकते है। माता पिता की लम्बाई कम होना एक सबसे ज्यादा कारण देखने को मिलता है। पेरेंट्स की लम्बाई का असर बच्चो पर भी पड़ता है। इसके अलावा खानपान सही ना होने की वजह से शरीर को जरुरी पौषक तत्व न मिल पाने से भी लम्बाई रुक जाती है। जिन लोगों की हाइट कम होती है वे लोग अपने पर्सनालिटी में कुछ कमी सी महसूस करते हैं। नियमित रूप से व्यायाम, पौष्टिक आहार के सेवन और कुछ नियमों का पालन करके हम निश्चित ही कुछ इंच तक अपनी लम्बाई बढा सकते हैं। आज हम आपको बताने जा रहे है आपकी लम्बाई बढ़ाने के लिए किये गए घरेलु उपायों के बारे में।
कद बढ़ाने के लिये सूखी नागौरी, अश्वगंधा की जड़ को कूटकर बारीक कर चूर्ण बना लें। बराबर मात्रा में खांड मिलाकर किसी टाईट ढक्कन वाली कांच की शीशी में रखें। इसे रात सोते समय रोज दो चम्मच गाय के दूध के साथ लें।
पालक में केल्शियम, फाइबर, विटामिन्स और आयरन भरपूर होता है जिससे हमारी मांसपेशियों को ताकत मिलती है और ये कद लम्बा करने में भी असरदार है। डाइट में पालक को शामिल कर के आपकी हाइट बढ़ सकती है। इसे पका कर सब्जी बना कर खा सकते है।
हर बीमारी या स्वास्थ्य संबधित समस्या का इलाज आयुर्वेद से संभव है। हाइट बढ़ाने के लिए अस्वगंधा एक प्रभावी आयुर्वेदिक नुस्खा है। 18 साल से बाद भी हाइट बढ़ाने के लिए 2 चमच्च अश्वगंधा चूर्ण एक गिलास गाय के दूध में मिलकर रोजाना सोने से पहले पिए।
लंबाई बढ़ाने के लिए सबसे ज्यादा विटामिन डी की आवश्यकता होती है। विटामिन डी मशरूम, बादाम, दाल, टोफू, गाय के दूध और दूध से बने पदार्थो में और सूर्य की किरणों आदि में पाया जाता है। अत: बढ़ते बच्चो के लिए इन चीज़ो की नितांत आवश्यकता है।
शलगम हाइट बढ़ाने वाले हार्मोन को बढ़ावा देती है। इसमें विटामिन, मिनरल्स, प्रोटीन्स और फाइबर होते है। आप इसकी सब्जी बना कर खा सकते है या फिर इसका जूस पी सकते है। शलगम को कच्चा भी खाया जा सकता है।
दूध कई तरफ के लाभकारी पौषक तत्वों से भरपूर होता है विशेषकर दूध में कैल्शियम काफी मात्रा में होता है। जो हड्डियों को बढाकर हाइट बढ़ाने के काम करता है। इसके साथ दूध से विटामिन और प्रोटीन मिलता है जो हमारे सम्पूर्ण विकास के है। रोजाना 2 से 3 गिलास पीना शुरू करे। दूध के साथ सोयाबीन, पनीर और दही का सेवन भी करे। सोयाबीन आप सब्जी बनाकर भी खा सकते है।
बंदगोभी जिसे हम छोटी गोभी के नाम से भी जानते है, इसमें मौजूद प्रोटीन, विटामिन्स,आयरन, फाइबर और मिनरल्स हाइट हारमोन को बढ़ाते है, इसके इलावा ये कैंसर सेल्स का खात्मा करने में असरदार है।
Next Story