लाइफ स्टाइल

अगर आपको भी पसंद है चॉकलेट केक तो ये है आसान रेसिपी

Rani Sahu
8 Dec 2022 5:57 PM GMT
अगर आपको भी पसंद है चॉकलेट केक तो ये है आसान रेसिपी
x
केकतो हर किसी की पसंद होता है लेकिन फर्क सिर्फ इतना है कि किसी को ये ज्यादा पसंद है तो किसी को कम। वैसे बच्चों की बात करें तो उन्हें केक काफी पसंद होता है और चॉकलेट केक तो ज्यादातर लोगों की फेवरेट लिस्ट में शामिल होता ही है। इसके लिए वो किसी खास दिन का इंतजार करना भी पसंद नहीं करते हैं।
वैसे चॉकलेट क्रेविंग को दूर करने के लिए चॉकलेट केक बेस्ट ऑप्शन माना जाता है। तो क्या आप भी चॉकलेट केक खाना पसंद करते हैं? और अगर आप बिना अंडे और जल्दी बन जाने वाली विधि जानना चाहते हैंतो आपको 6 मिनट में तैयार होने वाला बिना अंडे का चॉकलेट केक बनाना सिखाते हैं।
बिना अंडे चॉकलेट केक बनाने की रेसिपी
• 1/3कप कोको पाउडर
• 1छोटा चम्मच कॉफी पाउडर
• 1/3कप वेजिटेबल ऑयल
• 1/3कप गर्म पानी
• 3/4कप कैस्टर शुगर
• 1/2कप दही
• 3/4कप मैदा
• 1/4छोटा चम्मच बेकिंग सोडा
• 1/2छोटा चम्मच बेकिंग पाउडर
बिना अंडे चॉकलेट केक बनाने का तरीका
घर में आसान तरीके से मिनटों में केक तैयार कर सकते हैं।
बिना अंडे और कम मेहनत में अगर आप केक बनाना चाहते हैं तो इसके लिए एक कटोरी में गर्म पानी लें।
इसके बाद इसमें कोको पाउडर और कॉफी पाउडर मिक्स करें।
इसे चम्मच या मिक्सर की मदद से तब तक फेंटते रहें जब तक ये एक चिकना पेस्ट ना बन जाएं।
अब इसमें चीनी और दही के साथ वेजिटेबल तेल भी मिला दें। आप चाहें तो बटर या फिर घी भी बैटर में मिला सकते हैं।
फिर इस बैटर को अच्छी तरह से फेंट लें और इसमें बेकिंग पाउडर, बेकिंग सोडा और मैदा छान कर डाल दें।
इसके बाद बैटर को एक बार फिर से फेंटें और फिर करीब 6 मिनट के लिए माइक्रोवेव कर लें।
इसके बाद केक को माइक्रोवेव से बाहर निकालकर ऊपर से चॉकलेट लगा सकते हैं।
{ जनता से रिश्ता इस खबर की पुष्टि नहीं करता है ये खबर जनसरोकार के माध्यम से मिली है और ये खबर सोशल मीडिया में वायरलहो रही थी जिसके चलते इस खबर को प्रकाशित की जा रही है। इस पर जनता से रिश्ता खबर की सच्चाई को लेकर कोई आधिकारिक पुष्टि नहीं करता है।}
Next Story